रुपनगरः रोपड़ के गांव थली में दीवाली की रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर को अपनी चपेट में ले लिया। गांव वासियों के अनुसार घर से अचानक 2 धमाकों की आवाजें सुनाई दी। जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं नौजवान आग में बुरी तरह से झुलस गया। नौजवान को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई में रैफर कर दिया।
लोगों द्वारा नौजवान की सेहत के लिए दुआएं की जा रही है। इस घटना में नौजवान के घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। लोगों ने बताया कि आग लगने के बाद उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई। जिसके बाद वह खुद पानी की बाल्टियों से आग पर काबू पाने लग गया। लेकिन आग काफी भीषण लगी हुई थी। वहीं लोगों द्वारा भी आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की गई।
घटना के दौरान तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि घर मे नौजवान का खाने का सामान पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि आग लगने की घटना के दौरान 2 बार धमाके हुए। वहीं घर से निकलने के लिए दूसरा दरवाजा होने के कारण लोगों का बचाव रहा। इस हादसे के दौरान घर में धमाका होने पर कांच बिखरा पड़ा है। लोगों के अनुसार हादसे के दौरान घर में बच्ची मौजूद थी, जिसे हादसे से पहले बाहर निकाल लिया गया।
लोगों ने बताया कि हादसे में धमाके के समय अगर बच्ची घर के अंदर मौजूद रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे को लेकर गांव वासी भी काफी निराश है और लोगों द्वारा पीजीआई में दाखिल नौजवान को लेकर अरदास की जा रही है। लोगों ने बताया कि परिवार ने मेहनत करके नया घर बनाया था, लेकिन आग लगने की वजह से घर के अंदर का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

