.
LudhianaPunjab News: गणपति पंडाल में व्यक्ति ने किया हंगामा, फेंके पंखे और...

Punjab News: गणपति पंडाल में व्यक्ति ने किया हंगामा, फेंके पंखे और स्पीकर फेंके, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः न्यू प्रेम नगर इस्लामगंज स्थित देवील चौक में व्यक्ति ने गणपति पंडाल में हंगामा कर दिया। व्यक्ति ने पंडाल में रखे पंखे और स्पीकर उठाकर नीचे फेंक दिए। इसके बाद उसने इलाके में कथित तौर पर गाली-गलौज भी की। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें व्यक्ति पंडाल में सामान गिराता नजर आ रहा है। शिव सेना पंजाब के यूथ नेता भानू प्रताप ने बताया कि गणपति जी महाराज के पंडाल में हुई इस घटना से लोगों में रोष है।

ऐसी हरकत को सहन नहीं किया जाएगा। उनके मुताबिक, सोमवार को इलाके के कुछ लोगों ने घटना से संबंधित वीडियो साझा किया, जिसके बाद मामला सामने आया।इलाके के कुछ लोगों ने वीडियो में नजर आ रहे व्यक्ति की पहचान नीतिन कुमार के रूप में बताई है। भानू ने कहा कि लोगों ने उन्हें बताया है कि यह व्यक्ति पहले भी मोहल्ले में होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विवाद करता रहा है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि होना अभी बाकी है। मामले को लेकर थाना डिविजन नंबर-2 में शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

पुलिस शिकायत मिलने के बाद वीडियो और पूरे मामले की जांच कर सकती है। सामने आए वीडियो में एक व्यक्ति गणपति पंडाल के अंदर हंगामा करता और वहां रखे पंखे व स्पीकर को नीचे गिराता दिखाई दे रहा है। इस मामले में जब आरोपी से बात करनी चाही तो उसने फोन नहीं उठाया। थाना डिविजन नंबर-2 की पुलिस का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है। फिर भी वह अपने स्तर पर मामले की जांच करवा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Skin को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएंगे चुकंदर के Ice Cubes, ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

लाइफस्टाइल: ग्लोइंग और ताजी स्किन के लिए महिलाएं कई...

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ...

Punjab News: लीला भवन चौक पर किन्नर की पिटाई का वीडियो वायरल

पटियालाः जिले के लीला भवन चौक से एक वीडियो...

Skin को फ्रेश और ग्लोइंग बनाएंगे चुकंदर के Ice Cubes, ऐसे करें चेहरे पर इस्तेमाल

लाइफस्टाइल: ग्लोइंग और ताजी स्किन के लिए महिलाएं कई तरह के स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं पर स्किन...

Punjab News: व्यक्ति की चमकी कीमत, Lottery खरीदने के एक घंटे बाद निकले 3 करोड़, देखें वीडियो

बंगाः लॉटरी परिणाम से एक घंटे पहले टिकट खरीदने के बाद एक प्रवासी मजदूर ने 3 करोड़ रुपये का...

विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगे 1,000 रुपये प्रतिमाहः CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते...

Punjab News: जग्गा सिंह केस में SSP Ravjot Kaur ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखेें वीडियो

संगरूरः सुनाम के गांव नमोल में नशे के खिलाफ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले जग्गा सिंह ने...