बठिंडाः तलवंडी साबो मौड़ रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 2 मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका तीसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर माउर रोड से गुजर रहे थे तभी अचानक ये भयानक हादसा हो गया।
हादसा इतना भीषण था कि 24 वर्षीय हरजीत सिंह और 23 वर्षीय चनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में तीसरा युवक लवप्रीत सिंह (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत मौके से उठाकर बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है।

