LudhianaPunjab News: कूड़ा फेंकने को लेकर निगम चीफ और प्राइवेट कर्मियों में...

Punjab News: कूड़ा फेंकने को लेकर निगम चीफ और प्राइवेट कर्मियों में झड़प, पिस्टल के बट से पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में गोल मार्केट और 100 फुटा रोड इलाके में कूड़ा फेंकने को लेकर नगर निगम (बी-जोन) की टीम और प्राइवेट कूड़ा उठाने वाले कर्मियों के बीच जमकर विवाद हो गया। मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया जिसके बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित पक्ष जहां पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने की बात कह रहा है वहीं निगम कर्मियों ने भी हमले में चोटें लगने का दावा किया है। फोकल प्वाइंट निवासी प्राइवेट कर्मी गौतम ने बताया कि वह अपने दो साथियों के साथ खाली गाड़ी लेकर मोती नगर की तरफ काम पर जा रहा था। आरोप है कि पीछे से नगर निगम के अधिकारी (चीफ) की गाड़ी आई, हूटर बजाकर उनकी गाड़ी के आगे लगा दी गई।

गौतम के मुताबिक गाड़ी से उतरे 3-4 लोगों ने उसका गिरेबान पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। उस पर और उसके साथी के सिर पर पिस्टल (रिवॉल्वर) के बट से वार किया गया। आरोप है कि उससे कहा गया कि तुम इधर-उधर कूड़ा फेंकते हो, 5,000 रुपये दो। पैसे न होने की बात कहने पर उसके साथ मारपीट की गई। गौतम के साथ मौजूद सद्दाम हुसैन ने भी पुष्टि की कि वे प्राइवेट काम करते हैं और खाली गाड़ी लेकर जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की गई। गौतम ने अपने ऊपर लगे 10-15 लोगों को बुलाकर हमला करने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

दूसरी ओर नगर निगम के चीफ के साथ मौजूद ड्राइवर कैरी ने घटना का अलग पक्ष रखा है। कैरी के अनुसार सुबह करीब 11:30 से 12:00 बजे के बीच उन्होंने इन लोगों की गाड़ी को खुले में कूड़ा फेंकते हुए पकड़ा था। इसके बाद जब निगम की टीम 100 फुटा रोड के पास एक पार्क के नजदीक बैठी थी, तो दूसरे पक्ष के 10 से 15 लोग गाड़ी में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके अधिकारी (साहब) को चोटें आई हैं। हालांकि कैरी ने सिविल अस्पताल में किसी तरह की गाली-गलौज या झड़प होने की बात से इनकार किया है।

प्राइवेट कर्मियों के समर्थन में आए काला ने नगर निगम बी-जोन के अधिकारी (निशू) की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अगर गाड़ी कूड़े से भरी थी और वे खुले में कूड़ा फेंक रहे थे तो अधिकारी ने मौके पर वीडियो क्यों नहीं बनाई काला का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अवैध रूप से कूड़ा फेंकता है तो अधिकारी को कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान काटना चाहिए या गाड़ी जब्त करनी चाहिए। सड़क पर उतरकर दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले गरीब लोगों के सिर पर पिस्टल के बट से मारना और 5 हजार रुपये की मांग करना सरासर गुंडागर्दी है। फिलहाल प्राइवेट कर्मियों का कहना है कि वे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाने जा रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Kejriwal ने बताया अकाली-भाजपा और आप के गठबंधन का अंतर, देखें वीडियो

सासंद औजला बोले- दोनों पार्टियां कमजोर, सहारे की पड़ी...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

गुरु पर्व पर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाडा साहिब, देखें वीडियो

पंचकूलाः देशभर में आज श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया...

Punjab News: खुशहाल पंजाब रैली को लेकर ट्रैफिक रूट जारी, आवाजाही रहेगी बंद, देखें वीडियो

मोगा: पंजाब के गांव नथुवाला जदीद में 26 नवंबर को आम आदमी पार्टी की ओर से करवाई जा रही...

Kejriwal ने बताया अकाली-भाजपा और आप के गठबंधन का अंतर, देखें वीडियो

सासंद औजला बोले- दोनों पार्टियां कमजोर, सहारे की पड़ी जरूरत चंडीगढ़ः भाजपा के दिल्ली में स्थित दफ्तर में आज शिरोमणि...

गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी की...