HomePunjabMogaPunjab News: प्रवासियों पर फायरिंग मामले में शूटरों से हैंड ग्रेनेड बरामद,...

Punjab News: प्रवासियों पर फायरिंग मामले में शूटरों से हैंड ग्रेनेड बरामद, 13 आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः जिले में प्रवासी मजदूरों पर फायरिंग मामले में पुलिस 3 हमलावरों समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस 3 आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। जहां आरोपियों की निशानदेही से पुलिस ने 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य प्रवासियों के बीच भय का माहौल पैदा करना था। पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की है।

बता दें कि 10 फरवरी को जीरा रोड पर प्रवासी मजदूरों पर गोली चलाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी आकाशदीप सिंह, जोबनप्रीत सिंह और शाहवीर सिंह सहित कई सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने दो .30 बोर पिस्तौल, कारतूस और खोल बरामद किए। आरोपियों की पहचान होने पर नहर के पास छिपाए गए 2 जिंदा हैंड ग्रेनेड भी बरामद हुए, जिन्हें बम निरोधक दल ने सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए जम्मू-कश्मीर से गोला-बारूद उपलब्ध कराया गया था। इस संबंध में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने फायरिंग भी की, जिसके बाद अलग से मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -