Hocky Champion Trophy 2026
MohaliPunjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,...

Punjab News: राधा कृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेराबस्सीः मुबारिकपुर स्थित राधा कृष्ण मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का डेराबस्सी पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मंदिर से चोरी की गई पीतल और चांदी की मूर्तियों सहित बड़ी संख्या में अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाला एक व्यक्ति शामिल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 और 28 अक्टूबर की मध्यरात्रि  मुबारिकपुर के राधा कृष्ण मंदिर में अज्ञात चोरों ने सेंध लगाई थी। चोर मंदिर से कीमती मूर्तियां, पीतल के बर्तन और अन्य धार्मिक सामान चोरी करके फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना डेराबस्सी में एफआईआर  दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें मनीष कुमार निवासी बिहार, अनिल कुमार और अवनीश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश तथा मनोहर निवासी गुरु नानक कॉलोनी, ढकोली शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, मनोहर चोरी का सामान खरीदने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपियों से दो बड़ी और छोटी गणेश जी की मूर्तियां, माता शेरावाली की मूर्ति, पीतल के दो गिलास, तीन थालियां, दो जोड़ी सामान, चांदी की एक जोड़ी, कुबेर भगवान की मूर्ति और एक बड़ा काला घंटा सहित चोरी का अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि चोरी की अन्य वारदातों और इस गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी हासिल की जा सके।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

हॉकी में भारत का जलवा, जापान को 4-1 से हराकर छठी बार बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन

मोहाली: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026...

Jalandhar News: बस की चपेट में आया स्कूटर सवार बुजुर्ग, देखें वीडियो

जालंधरः गोराया में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार...

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान...

CNG कार में भीषण धमाका, 200 मीटर दूर तक बिखरे लोहे के टुकड़े, 4 लोग घायल

गुजरात के वडोदरा में नवायार्ड इलाके की रामवाड़ी में...

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर फिर टूटी पटरी,  अधिकारियों में मचा हड़कंप

गाजीपुर: दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर रेल पटरी टूटने की...

हॉकी में भारत का जलवा, जापान को 4-1 से हराकर छठी बार बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन

मोहाली: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को मोहाली...

Jalandhar News: बस की चपेट में आया स्कूटर सवार बुजुर्ग, देखें वीडियो

जालंधरः गोराया में एक सड़क हादसे में स्कूटर सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस...

Punjab News: रुई धुनने की दुकान में लगी आग, सामान जलकर राख,  देखें वीडियो

फगवाड़ाः चचोकी इलाके में रुई धुनने वाली एक दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने...

CNG कार में भीषण धमाका, 200 मीटर दूर तक बिखरे लोहे के टुकड़े, 4 लोग घायल

गुजरात के वडोदरा में नवायार्ड इलाके की रामवाड़ी में 4 नवंबर की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया।...