लुधियानाः स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीसी हिमांशु जैन ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी शो और मार्च पास्ट का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की बेहतरीन परफॉर्मेंस ने पूरे माहौल को देशभक्ति के रंगों में रंग दिया।
डीसी हिमांशु जैन ने बताया कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के साथ मिलकर विशेष ‘नशामुक्त अभियान’ की शुरुआत की गई है। इसके तहत समारोह में मौजूद सभी लोगों को समाज को नशामुक्त बनाने और नशे के खिलाफ एकजुट होने की शपथ दिलाई गई।
समारोह में कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जिसको लेकर फाइनल रिहर्सल तैयारी की गई। इसमें बच्चों की हेल्थ को देखते टीमें तैयार है। बच्चों का खास ध्यान रखा जाएगा। इस बार युवाओं को नशामुक्ति संदेश देंगे। सिक्योरिटी को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। हर जगह नाके लगाए गए।