Hocky Champion Trophy 2026
EntertainmentBollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

Bollywood Actor Tusshar Kapoor को मिली धमकी, इतने करोड़ की मांगी फिरौती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी मिली है। जिसमें आरोपी ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी है। वहीं इस मामले को लेकर क्राइम ब्रांच को शक है कि एक्टर तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की मांग करने वाली धमकी भरी कॉल किसी ऐसे व्यक्ति ने की थी, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का झूठा दावा किया। बताया जा रहा है कि एक्टर को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य ‘हैरी बॉक्सर’ बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की। तुषार ने इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद मामले की जांच एंटी-एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। क्राइम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरी कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की और उसकी आवाज का मिलान अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के आधिकारिक ऑडियो सैंपल से किया।

हालांकि, मुंबई क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह कॉल फर्जी हो सकती है। कॉल करने वाले ने ‘गोलमाल 5’ एक्टर तुषार कपूर को डराने और उनसे पैसे ऐंठने के लिए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम और उसकी दहशत का इस्तेमाल किया होगा। यह घटना जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी गोलीबारी की घटना के कुछ हफ्ते बाद सामने आई है, जिसकी जांच भी मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। धमकी भरी कॉल के बारे में एक्टर की शिकायत मिलने के बाद यह मामला क्राइम ब्रांच के ‘एंटी-एक्सटॉर्शन सेल’ को सौंप दिया गया।

जांचकर्ताओं ने कॉल की वॉयस रिकॉर्डिंग की जांच की और उसकी तुलना ‘हैरी बॉक्सर’ के उपलब्ध ऑडियो सैंपल से की। शुरुआती जांच में पता चला कि आवाजें आपस में मेल नहीं खाती हैं। वरिष्ठ पुलिस सूत्रो के अनुसार जानकारी मिली कि कॉल के फर्जी होने का शक है, क्योंकि आवाज उपलब्ध सैंपल से मेल नहीं खाती। पुलिस फिलहाल कॉल करने वाले की पहचान और धमकी के पीछे के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।

कॉल की ऑडियो रिकॉर्डिंग मेल नहीं खा रहे हैं और ऐसे पुलिस को शक है कि कॉल फर्जी था या किसी ने डर पैदा करने के लिए इस गैंग के नाम का इस्तेमाल किया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने यह ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी थी। तुषार कपूर ने ये शिकायत करीब एक हफ्ते पहले की थी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Hocky Champion Trophy 2026

Related Articles

Hot this week

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में गोली चलाने वाले शूटर राजू की पुलिस कस्टडी में मौत, देखें वीडियो

लुधियानाः सुधार थाने के अंतर्गत आने वाले राजोआणा गांव...

नगर कीर्तन के दौरान हुआ हमला, 2 घायल, एक काबू, देखें वीडियो

कैलिफोर्नियाः अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सटर काउंटी में आयोजित नगर कीर्तन के दौरान हिंसा की दो घटनाएं सामने आई...

राजनीति गलियारे में शोक की लहर, कांग्रेस MLA का हुआ निधन

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की...

Jalandhar News: औलख के घर पहुंचे Singer Jazzy B, कहा-भतीजे के जाने से टूट गया दिल

गायक ने कनाडा में कैंसल किया प्रोग्राम जालंधर, ENS: स्पीड रिकार्ड के संचालक दिनेश औलख के बेटे दिवित का शव...

Glenn Maxwell ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया, मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते रहेंगे

सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेलेंगे। 38 साल के मैक्सवेल ने टी-20 इंटरनेशनल...