BathindaPunjab News: चलती ट्रेन से नीचे गिरने से 32 वर्षीय युवक की...

Punjab News: चलती ट्रेन से नीचे गिरने से 32 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः पंजाब के बठिंडा-फिरोजपुर रेलवे लाइन पर चलती ट्रेन से गिरने के कारण 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसा निवासी गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था। घटनास्थल पर तलाशी के दौरान उसके पास से कोई रेलवे टिकट नहीं मिला। इस कारण पुलिस यह पता नहीं लगा पाई है कि वह किस ट्रेन में सफर कर रहा था और कहां जा रहा था।

सहारा जनसेवा के संदीप सिंह के अनुसार, संस्था के कंट्रोल रूम में एक युवक के चलती ट्रेन से गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही संस्था की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। इसके बाद राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को घटना की जानकारी दी गई। जीआरपी स्टेशन आफिसर एएसआई गुरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से पूछताछ की।

पुलिस जांच के दौरान मृतक की बहन से संपर्क किया गया तो पता चला कि गुरसेवक मानसा में अकेला रहता था और राजमिस्त्री का काम करता था। पुलिस ने जानकारी दी कि दो दिन पहले ही उसकी बहन से फोन पर बातचीत हुई थी। उस समय उसने बताया था कि वह काम के सिलसिले में बठिंडा आया हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज कर अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

17 नवंबर को बोर्ड मुख्यालय पर होगी अनुचित साधन के केसों की सुनवाई

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ०...

कपाल मोचन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

चण्डीगढ़: हरियाणा के जिला यमुनानगर के बिलासपूर में 20...

Jalandhar News: BJP ने की नई नियुक्तियां, आरती राजपूत को मिली अहम जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह...

हरियाणा में पात्र संविदा कर्मचारियों के पंजीकरण और रिकॉर्ड सत्यापन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा)...

बाल दिवस पर स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल में खेल गतिविधियों की धूम

ऊना। जिला मुख्यालय स्थित स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल...

17 नवंबर को बोर्ड मुख्यालय पर होगी अनुचित साधन के केसों की सुनवाई

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सैकण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी...

कपाल मोचन मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

चण्डीगढ़: हरियाणा के जिला यमुनानगर के बिलासपूर में 20 नवंबर से 24 नवंबर तक धार्मिक आस्थाओं व ऐतिहासिक परम्पराओं...

Jalandhar News: BJP ने की नई नियुक्तियां, आरती राजपूत को मिली अहम जिम्मेदारी

जालंधर, ENS: पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, प्रदेश संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु और प्रदेश सेल समन्वयक बिक्रमजीत...

हरियाणा में पात्र संविदा कर्मचारियों के पंजीकरण और रिकॉर्ड सत्यापन की समय-सीमा बढ़ी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा संविदा कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 एवं नियम, 2025 के तहत पात्र संविदा कर्मचारियों...