LudhianaPunjab News: सड़क पर 60 शॉट पटाखे चलाकर पत्नी का बर्थडे मनाना...

Punjab News: सड़क पर 60 शॉट पटाखे चलाकर पत्नी का बर्थडे मनाना पड़ा भारी, कटा भारी चालान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः साउथ सिटी रोड और फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर खुलेआम पर पत्नी का जन्मदिन मनाने के नाम पर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाने का एक मामला सामने आया है। भारी पटाखे फोड़कर राहगीरों की सुरक्षा को खतरे में डाला गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए लुधियाना पुलिस ने तुरंत सख्त कार्रवाई की और अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी साझा की है। दरअसल, गुरलाल सिंह नाम की सोशल मीडिया आईडी से जन्मदिन के जश्न का एक वीडियो अपलोड किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि शुरुआत में युवकों ने यहां आतिशबाजी की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोककर सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस के जाने के बाद भी युवकों की हुड़दंगबाजी नहीं थमी। वे सीधे फिरोजपुर रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे और व्यस्त ट्रैफिक के बीच 60 शॉट वाले भारी पटाखे चलाए। वायरल वीडियो में युवक यह कहते हुए भी सुनाई दे रहा था कि पुलिस ने उन्हें मना किया था, लेकिन वे आगे जाकर पटाखे चलाएंगे। इस खतरनाक आतिशबाजी से बड़ा हादसा हो सकता था, जिसे लेकर शहरवासियों में काफी रोष था। वीडियो वायरल होने और मामला तूल पकड़ने के बाद लुधियाना पुलिस पूरी तरह हरकत में आई।

पुलिस ने तुरंत कड़ा रुख अपनाते हुए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाने पर 7,000 रुपये का भारी-भरकम चालान काट दिया। पुलिस कमिश्नरेट लुधियाना ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने आधिकारिक पेज पर भी साझा की है। आरोपी ने अपनी गलती पर माफी मांगी है। उसने सार्वजनिक तौर पर अपनी भूल स्वीकार करते हुए अपील की मुझसे यह बहुत बड़ी गलती हो गई थी। वैसी हरकत आप लोग बिल्कुल न करें और मैं भी भविष्य में कभी ऐसी गलती नहीं दोहराऊंगा। लुधियाना पुलिस ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि शहर में इस तरह की अनुशासनहीनता और हुड़दंगबाजी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क पर आम जनता की जान को जोखिम में डालकर जश्न मनाने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी अधिक सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास...

ऊना में दम तोड़ रही सिंचाई व्यवस्था

भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कांग्रेस सरकार को घेरा ऊना।...

कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पर पंजाब वासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां...

Punjab News: विधायक ने लिया बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, जताई चिंता, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा...

Punjab News: पनग्रेन के मैनेजर और इंस्पेक्टर गिरफ्तार

पटियालाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पनग्रेन के मैनेजर मनप्रीत सिंह और बरनाला मंडी के इंस्पेक्टर/प्रभारी दविंदर कौर को 50...

15 जनवरी तक पूरा होगा न्यू हरोली विकास पथ : मुकेश अग्निहोत्री

न्यू हरोली में लगभग 100 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं ऊना। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि रामपुर...

ऊना में दम तोड़ रही सिंचाई व्यवस्था

भाजपा मंडल अध्यक्षों ने कांग्रेस सरकार को घेरा ऊना। ऊना विधानसभा क्षेत्र में चरमराती सिंचाई व्यवस्था को लेकर भाजपा...

कुलतार सिंह संधवां ने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पर पंजाब वासियों को दी हार्दिक बधाई

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज दीवाली और बंदी छोड़ दिवस के पावन अवसर...