पठानकोटः पठानकोट के मोहल्ला घढ़थोली में उसे समय दहशत का माहौल बन गया जब एक घर में बुजुर्ग महिला आशा रानी की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
मृतक महिला के पति सुभाष चंद्र ने बताया कि वह किरयाने का कारोबार करते हैं और घटना के समय वह अपनी दुकान में मौजूद है जैसे ही उन्हें इस बात की सूचना मिली वह तुरंत घर पर पहुंचे जब उन्होंने आकर देखा तो उनकी पत्नी आशा रानी खून से लथपथ पड़ी हुई थी, जहां से मोहल्ला निवासियों के सहयोग से उठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति ने बताया कि कातिल वहां सीसीटीवी भी अपने साथ ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सभी उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, उनके साथ फॉरेंसिक की टीम भी मौजूद थी। जिन्होंने मौके से सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए। एसपी जगदीश राज अत्री ने बताया कि उन्हें करीब 8:15 बजे इस घटना की सूचना मिली, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए, उनके साथ पुलिस की अन्य टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

