Himachal Govt
KapurthalaPunjab News: विशाल नगर कीर्तन में हुई खूनी झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें...

Punjab News: विशाल नगर कीर्तन में हुई खूनी झड़प, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथलाः श्री गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व को समर्पित आज निकाले गए विशाल नगर कीर्तन के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैफिक को लेकर निहंग सिंहों और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के बीच खूनी झड़प हो गई। मिली जानकारी अनुसार जैसे ही यह नगर कीर्तन जिला कपूरथला के गांव भंडाल बेट पहुंचा तो वहां नगर कीर्तन में शामिल गाड़ियों का बहुत लंबा जाम लग गया। इस दौरान जाम में कुछ निहंग सिंहों की गाड़ियां भी फंसी हुई थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शिरोमणि कमेटी के सदस्यों द्वारा निहंग सिंहों को गाड़ी पास करने के लिए कथित तौर पर गलत लहजे में कहा गया। इस दौरान निहंग सिंहों ने अपनी बेबसी जाहिर की कि आगे रास्ता बंद है। बताया जा रहा है कि शिरोमणि कमेटी का एक सेवक मानने को तैयार नहीं था। जिसके बाद में दोनों पक्षों में तकरार हो गई और इस विवाद ने खूनी रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि एक निहंग सिंह द्वारा कृपाण के साथ वार किया गया। जिससे शिरोमणि कमेटी का एक मुलाजिम लहू-लुहान होकर जख्मी हो गया। घायल शिरोमणि कमेटी के सदस्य को पहले स्थानीय एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले जाया गया और बाद में उसके साथी कर्मचारी एंबुलेंस के जरिए किसी और बड़े अस्पताल में ले गए।

आरोप है कि जब मौके पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने घटना की वीडियो बनाने की कोशिश की तो उनके साथ भी गलत व्यवहार किया गया और जबरी कैमरे की स्क्रीन आगे हाथ रख लिया गया। फिलहाल नगर कीर्तन में शामिल पुलिस फोर्स द्वारा दोनों पक्षों को शांत किया गया। जिसके बाद में निहंग सिंहों अगली मंजिल पर जाने के लिए वहां से निकल गए। दूसरी ओर, घायल शिरोमणि कमेटी सदस्य को एंबुलेंस के जरिए उसके साथी किसी अन्य अस्पताल में उपाचार करवाने के लिए रवाना हो गए। पुलिस द्वारा इस मामले में अगली कार्रवाई क्या की जाएगी फिलहाल इस पर मीडिया की नजर बनी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

IIIT ऊना और NIT पटना के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को लेकर हुआ एमओयू

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (आईआईआईटी ऊना) और...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड)...

लड़ाई हमने लड़ी, तो श्रेय भी हमारा, किशाऊ समझौते पर बोले CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने किशाऊ बहुउद्देशीय...

IIIT ऊना और NIT पटना के बीच शैक्षणिक एवं अनुसंधान सहयोग को लेकर हुआ एमओयू

ऊना,सुशील पंडित: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना (आईआईआईटी ऊना) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना के बीच शैक्षणिक सहयोग, संयुक्त...

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी के दावों का किया खंडन

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने एक संयुक्त प्रेस वक्तव्य में किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर सांसद अनुराग...

ऊना में अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

गर्मी के मद्देनजर बदला गया स्कूल समय अब हुआ सामान्य, 18 सितंबर से व्यवस्था लागू ऊना,सुशील पंडित: ऊना जिले में...

दिसंबर तक तैयार होगा पंजावर का हिमकोफेड कार्यालय एवं प्रशिक्षण केंद्र

ऊना,सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (हिमकोफेड) के चेयरमैन विक्रम शर्मा डिक्की ने वीरवार को हरोली विधानसभा...