कपूरथला : पंजाब मे आगामी विधान सभा चुनावो को लेकर सभी पार्टिया सक्रिय हो गई है। इस दौरान रूठो को मनाने और दूसरी पार्टियों के नेताओ को शामिल करने का सिलसिला भी जारी हो चुका है। सुखबीर बादल ने भी पार्टी से नाराज चल रही बीबी जगीर कौर की अकाली दाल मे वापसी करवा दी है।
सुखबीर बादल ने बीबी जगीर कौर और उनकी टीम को भुलत्थ के गांव बेगोवाल मे रखे गए एक समागम मे अकाली दल पुनः ज्वाइन करवाया। बीबी जागीर कौर की वापसी दोआबा की राजनीति मे अहम माना जा रहा है। वह शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की अध्यक्ष और पंजाब सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जागीर कौर के शिअद बादल में शामिल होने से बल मिला है। गौरतलब है कि नवंबर 2022 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जागीर कौर को शिरोमणि अकाली दल से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने एसजीपीसी अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ लड़ा था। मार्च 2024 में वह दोबारा अकाली दल में शामिल हुई थीं, लेकिन अगस्त 2025 में सुखबीर बादल के नेतृत्व से मतभेदों के चलते अलग होकर शिअद (पुनर सुरजीत) से जुड़ गई थीं।
