AmritsarPunjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर आज...

Punjab News: श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर आज होगी अहम बैठक

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट, 2026’ को लेकर आज फिर से अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक दोपहर अमृतसर के सर्किट हाउस में होगी। पंजाब सरकार की ओर से गठित 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी और श्री अकाल तख्त साहिब की 5 सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी के बीच यह बैठक होगी। विदेश होने के चलते वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग में ज्ञानी रघबीर सिंह जुड़ेंगे।

ऐसे में बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा गठित कमेटी के मेंबर का इंतजार है। आज की बैठक में सबसे अहम सवाल यही रहेगा कि क्या दोनों कमेटियों के प्रतिनिधि आमने-सामने बैठकर चर्चा करेंगे? क्या सरकार अकाल तख्त की कमेटी की ओर से मांगी गई जानकारी उपलब्ध करवाएगी और क्या कानून को लेकर कोई सहमति बन पाएगी? श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सत्कार और सिख संगत की धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस संवेदनशील मामले में आज की बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले 18 नवंबर को भी अमृतसर में दोनों कमेटियों की बैठक रखी गई थी। हालांकि, उस समय श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से गठित कमेटी का कोई प्रतिनिधि बैठक में शामिल नहीं हुआ था।

वहीं 21 नवंबर को श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी ने स्पष्ट किया था कि उसने सरकार के साथ बैठक करने से इनकार नहीं किया है। कमेटी के कोऑर्डिनेटर लखविंदर सिंह ने सरकार के नोडल अधिकारी को पत्र लिखकर पहले कुछ जानकारियां उपलब्ध करवाने की मांग की थी। कमेटी ने 11 मई और 29 जून को श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से जारी निर्देशों पर सरकार की कार्रवाई का ब्यौरा मांगा था। इसके अलावा संशोधन एक्ट नंबर 7 ऑफ 2026 के अमल पर रोक लगाने को लेकर सरकार का आधिकारिक आदेश या नोटिफिकेशन भी मांगा गया था।

दरअसल, पंजाब सरकार ने इस कानून को लेकर सुझावों और आपत्तियों पर चर्चा के लिए सात सदस्यीय तालमेल कमेटी बनाई है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब ने भी पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी गठित की है। सरकार का पक्ष है कि बेअदबी के मामलों में दोषियों को सख्त सजा देने के प्रावधान कमजोर नहीं होने चाहिए। वहीं अकाल तख्त की कमेटी कानून के कानूनी और धार्मिक पहलुओं पर विचार करने के साथ पहले सरकार से मांगी गई जानकारी चाहती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: अमनदीप कौर के बाद एक और MLA को ED का समन

मोगाः विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर...

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर अमेरिका की नई रणनीति, चीन के प्रभाव को रोकने के लिए भारत से बढ़ाएगा सहयोग

वॉशिंगटनः तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के...

Punjab News: पूर्व MLA की कांग्रेस में हुई वापसी, रद किया निलंबन

पटियालाः पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर...

Punjab News: अमनदीप कौर के बाद एक और MLA को ED का समन

मोगाः विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दबिश के बाद अब एक ओर...

दलाई लामा के उत्तराधिकारी पर अमेरिका की नई रणनीति, चीन के प्रभाव को रोकने के लिए भारत से बढ़ाएगा सहयोग

वॉशिंगटनः तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी के चयन को लेकर अमेरिका ने भारत के साथ सहयोग बढ़ाने...

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का किया ग्रैंड वेलकम, आध्यात्मिक रिश्तों की दिखी झलक

नई दिल्लीः नई दिल्ली में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रिश्तों...

Punjab News: पूर्व MLA की कांग्रेस में हुई वापसी, रद किया निलंबन

पटियालाः पंजाब कांग्रेस ने पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर की पार्टी में वापसी हो गई है। पार्टी ने पूर्व...