Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: Birthday Party पर हुई हवाई फायरिंग, सरेआम उड़ाई गई कानून...

Punjab News: Birthday Party पर हुई हवाई फायरिंग, सरेआम उड़ाई गई कानून की धज्जियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पक्खोवाल रोड पर बने एक नामी पैलेस की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें युवक बर्थडे पार्टी के दौरान हवा में फायरिंग कर रहे है। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, जन्म दिन की खुशी इतनी चढ़ गई थी कि एक युवक ने हवा में तीन गोलियां दाग दी। वहीं पास खड़े युवक ने फायरिंग की वीडियो मोबाइल में कैद कर ली। जिसके बाद कुछ लोगों ने ये वीडियो अपने मोबाइल स्टेटस पर भी लगा ली।

बताया जा रहा हैकि शनिवार देर रात एक नामी पैलेस में एक युवक का बर्थ-डे सैलीबे्रट हो रहा था। इस दौरान कई दोस्त इक्ट्ठा हुए थे। जहां पहले केक काटा गया और बाद में पार्टी में शामिल एक युवक ने अपना रिवाल्वर निकला कर एक के बाद एक हवा में तीन फायर कर डाले। सूत्रों से पता चला है कि हवा में फायरिंग करने वाला व्यक्ति का असला लाइसेंसिंग है। जबकि वह एक विधायक का भी खासमखास भी है। उक्त विधायक की सिफारिश पर ही उसका असला लाइसेंस कुछ महीने पहले ही ऑल इंडिया बना था।

ऐसे में आल इंडिया लाइसेंस बनने के बाद सरेआम हवा में फायर करना कानून के बिल्कुल विरुध है। इस मामले संबंधी ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर जसकिरनजीत सिंह तेजा से बात करनी चाही लेकिन उनसे संर्पक नहीं हो पाया। थाना सदर के एसएचओ हर्षवीर सिंह ने कहा कि वीडियो उनके पास पहुंची है। मामले की जांच कर रहे है। कई पैलेसों में चैकिंग करवाई भी गई है। जैसे ही आरोपी की पहचान होगी तुरंत एक्शन लिया जाएगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -