लुधियानाः जिले में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई बैठक के बाद विधायकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों और सरकार के बीच कई मांगों को लेकर सहमति बन पाई है बाकि कई मुद्दों को लेकर बातचीत चल रही है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी संगठनों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के बाद, आम आदमी पार्टी के राज्य महासचिव नवजौत सिंह जर्ग की मौजूदगी में पार्टी के विधायकों चौधरी मदन लाल बग्गा और अशोक पराशर पप्पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी संगठनों के साथ सकारात्मक बैठकें हुई, हालांकि उम्मीद है कि यह मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। उन्होंने कहा कि बरनाला की घटना बहुत गंभीर है और सरकार इस मुद्दे को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वहीं, सफाई कर्मचारियों की अन्य मांगों का भी जल्द समाधान किया जाएगा।
इसके अलावा, उन्होंने राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार की पिछले साढ़े चार साल की उपलब्धियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि ‘आम आदमी क्लीनिक’ से लेकर महिलाओं को मानदेय देना पार्टी की अहम उपलब्धियों में शामिल है।

