Nationalभीषण हादसा: खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों...

भीषण हादसा: खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत, 32 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कन्नौजः उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मंगलवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई, जबकि 32 लोग घायल हो गए। घायलों में 24 विद्यार्थी और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे ठठिया क्षेत्र के पास हुआ। कौशांबी स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की बस में सवार विद्यार्थी आगरा में ताजमहल घूमकर वापस लौट रहे थे। बस में विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ सहित कुल 50 लोग सवार थे। एक्सप्रेस-वे के किनारे बस को इसलिए रोका गया था, ताकि बच्चे शौचालय जा सकें। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई बच्चे उसमें फंस गए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिसकर्मियों, उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के कर्मचारियों और वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त बस से बच्चों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में 32 लोग घायल हुए हैं। इनमें 24 विद्यार्थी और स्कूल के आठ कर्मचारी शामिल हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक आज, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की पहली सूची

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा...

Punjab News: बस में टिकट को लेकर जेल वार्डन और कंडक्टर के बीच बहस, किया लहूलुहान, देखें वीडियो

नाराज ड्राइवरों और कंडक्टरों ने खमानो हाईवे किया जाम,...

5.3 तीव्रता से आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर

कोलकाताः नेपाल के पूर्वी हिस्से में चीन की सीमा...

Punjab News: कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक आज, जल्द जारी होगी उम्मीदवारों की पहली सूची

जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। आप पार्टी की...

Punjab News: बस में टिकट को लेकर जेल वार्डन और कंडक्टर के बीच बहस, किया लहूलुहान, देखें वीडियो

नाराज ड्राइवरों और कंडक्टरों ने खमानो हाईवे किया जाम, यातायात प्रभावित फतेहगढ़ साहिबः मोहाली से लुधियाना जा रही जुझार बस...

Punjab News: गुरु पर्व पर सजा गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, आज नतमस्तक होंगे केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान, देखें वीडियो

श्री गुरु नानक देव जी ने यहां किया था 14 साल का जीवन व्यतीत सुल्तानपुर लोधीः ऐतिहासिक शहर सुल्तानपुर लोधी...

5.3 तीव्रता से आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर

कोलकाताः नेपाल के पूर्वी हिस्से में चीन की सीमा के पास स्थित कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह 5.6 तीव्रता...