चंडीगढ़ः गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के बेटे के सगाई समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान पार्टी में गायक कुलविंदर बिल्ला के गानों पर सासंद सुखजिंदर रंधावा भांगड़ा डालते हुए दिखाई दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और विधायक कुलबीर सिंह जीरा भी शामिल थे।
वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने इस समारोह में शामिल होकर परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं। अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के समारोह में पहुंचने और सुखजिंदर रंधावा द्वारा उनके स्वागत को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा रही। इस दौरान सगाई समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल हुए।
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि नचन तो पहला होका देयंगे गाने पर लोग भी झूमते हुए दिखाई दिए। इस दौरान गायक कुलविंदर बिल्ला ने कहाकि सुखजिंदर रंधावा के बेटे की सगाई समारोह भी रैली में तब्दील हुआ पड़ा है। इस समारोह में लोग भी गायक के गानों पर झूमते हुए दिखाई दिए।

