Nationalथाने में 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप, मुठभेड़ में...

थाने में 9 पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, मचा हड़कंप, मुठभेड़ में हमलावर को लगीं 6 गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में नबील नाम के 30 वर्षीय शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। दरअसल, पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए पुलिस ने जिस युवक को थाने में काउंसलिंग के लिए बुलाया था, वही कुछ देर बाद पुलिसकर्मियों के लिए जानलेवा हमले का आरोपी बन गया। जामा मस्जिद थाने में बातचीत के दौरान युवक ने अचानक चाकू निकाल लिया और 5 पुलिसकर्मियों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। 3 पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने थाने से बाहर निकलकर एक राहगीर को चाकू दिखाकर उसकी स्कूटी लूट ली और फरार हो गया। पुलिस ने करीब दो घंटे तक तलाश करने के बाद चांदनी महल थाना क्षेत्र के हवेली आजम खां इलाके में उसे घेर लिया।

इस दौरान यहां भी आरोपी ने पुलिस टीम पर चाकू से हमला कर 4 पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया। लगातार हमले और पुलिसकर्मियों की जान को खतरा देखते हुए पुलिस ने मुठभेड़ की। आत्मरक्षा में 8 राउंड फायरिंग की। इनमें से छह गोलियां आरोपी के पैरों में लगीं। इस तरह एक ही घटनाक्रम में नौ पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोपी की पहचान कलां महल के नबील के रूप में हुई है। उसे लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि घायल पुलिसकर्मियों का सर गंगाराम और एलएन अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नबील बेरोजगार है और नशे का आदी बताया जा रहा है।

वह अपनी नशे की जरूरतें पूरी करने के लिए अक्सर घरवालों को परेशान करता था। इससे तंग आकर उसकी मां और बहन ने जामा मस्जिद थाने में शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर उसे थाने बुलाया गया था। थाने में पुलिसकर्मी नबील से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि नबील ने अचानक चाकू निकालकर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।

हमले में एसआइ अजय, एसआइ अरविंद और हेड कांस्टेबल हरेंद्र को गंभीर चोटें आईं। एएसआइ श्रीकृष्ण और हेड कांस्टेबल बलजीत भी घायल हो गए। पांचों को पहले दरियागंज स्थित संजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए सर गंगाराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि नबील के खिलाफ वर्ष 2022 में दरियागंज थाने में आइपीसी की धारा 324 के तहत खतरनाक हथियार से चोट पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ था। जामा मस्जिद और चांदनी महल थाने में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इस पूरी घटना में कुल नौ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले...

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

CJP नेता सौरव दास का आरोप, मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के...

कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, पांच लोगों की मौत, चार घायल

लखीसरायः बिहार के लखीसराय जिले में मंगलवार सुबह लखीसराय-जमुई...

Sheikh Hasina ने 16 दिसंबर को ढाका लौटने का किया ऐलान, सरकार से की विमान भेजने की मांग

नई दिल्लीः बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना पिछले दो साल से अधिक समय से भारत में निर्वासित जीवन...

BJP-Akali Dal दल का हुआ गठजोड़! 1 बजे अमित शाह और सुखबीर बादल करेंगे प्रेस वार्ता

चंडीगढ़: पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सियासत गरमाई हुई है। बताया जा रहा है...

CJP नेता सौरव दास का आरोप, मुझे दिल्ली एयरपोर्ट पर ब्रिटेन जाने से रोका गया, देखें वीडियो

नई दिल्लीः कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली हवाई अड्डे...

मेले में घोड़े की लगी ₹71 लाख की बोली, मालिक बोला- नॉट फॉर सेल, देखें वीडियो

हापुड़: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गंगा कार्तिक मेले के खच्चर बाजार में 30 महीने का नुकरा नस्ल का घोड़ा...