Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से कटी गर्दन की...

Punjab News: चाइना डोर की चपेट में आने से कटी गर्दन की नस, जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा नौजवान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पंजाब में चाइना डोर पर प्रतिबंध लगा होने के बावजूद इस घातक डोर का कहर जारी है। हैरानी की बात यह है कि बसंत पंचमी का त्यौहारी सीजन शुरू होते ही चाइना डोर का बिक्री हर साल की तरह इस साल भी शुरू हो गई है। हर साल पुलिस की इस साल भी भले ही पुलिस चाइना डोर बेचने वालो को पकड़ने के दावे कर रही है, लेकिन इतने साल बीत गए है प्रशासन से इस डोर का खातमा नहीं किया जा सका। जिसका नतीजा यह है कि हर साल की तरह इस साल भी घातक डोर की चपेट में आने की घटनाएं शुरू हो गई है।

वहीं ताजा मामला बस्ती जोधेवाल इलाके से सामने आया है। जहां बाइक सवार युवक इस घातक डोर की चपेट में आ गया और उसकी गले की नस कट गई। खून से लथपथ हालात में जख्मी नौजवान ई-रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय आशीष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आशीष की हालत गंभीर देखते हुए 2 अस्पतालों के डॉक्टरों ने उसे सीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन सीएमसी में भी आशीष की हालत गंभीर बनी है।

डॉक्टर उसे 4 बोतल खून चढ़ा चुके है। डॉक्टर्स का कहना है कि 48 घण्टे बाद उसकी स्थिति स्पष्ट होगी। मिली जानकारी के मुताबिक आशीष एसी रिपेयर का काम करता है, वो दो भाई-बहन हैं। आशीष अपने दोस्त को काराबारा चौक से बस्ती जोधेवाल चौक छोड़ने गया था। उसे छोड़कर जब वो वापिस लौट रहा था तो अचानक उसके गले मे चाइना डोर फंस गई। जिससे उसका गला कट गया और वो बाइक से गिर गया। आसपास के लोगो ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -