Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: गाड़ी से 17 क्विंटल गौ मांस बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: गाड़ी से 17 क्विंटल गौ मांस बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के लाडोवाल टोल प्लाजा पर पुलिस और गौ रक्षकों की सतर्कता से गौ तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए महिंद्रा जीप से भारी मात्रा में गौ मांस बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी से 17 क्विंटल गौ मांस (Beef) बरामद किया गया है। यह खेप पंजाब के अमृतसर से उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही थी। मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है, जिनमें से मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में कुल 6 आरोपियों को नामजद किया गया है। जिसमें विक्की कुमार (गिरफ्तार), हुसैन (गिरफ्तार), मोहम्मद तासि, केसर, सुहेल समीर शामिल है। मौके पर पकड़े गए आरोपी विक्की कुमार और हुसैन ने पूछताछ में तस्करी के पूरे रूट का सनसनीखेज खुलासा किया है।

आरोपियों ने बताया कि यह गौ मांस अमृतसर का है। अमृतसर के रहने वाले सुहेल और समीर ने गौहत्या कर यह मांस इस जीप में लोड करवाया था। इस खेप को उत्तर प्रदेश (सहारनपुर) के रहने वाले मोहम्मद तासिम और केसर तक पहुंचाया जाना था। लाडोवाल थाने में यह मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह निवासी न्यू प्रोफेसर कॉलोनी, पटियाला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा जीप में भारी मात्रा में गौ मांस भरकर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है।

इस पुख्ता सूचना के आधार पर गुरप्रीत सिंह ने अपने साथी दर्शन सिंह के साथ मिलकर लाडोवाल टोल प्लाजा पर नाकेबंदी की और जीप (नंबर UP-11-CT-0682) को आते ही रोक लिया। जीप की तलाशी लेने पर उसके अंदर से 17 क्विंटल गौ मांस बरामद हुआ जिसके बाद मौके पर मौजूद दोनों तस्करों को तुरंत काबू कर लिया गया और पुलिस पार्टी के हवाले कर दिया गया। एएसआई (ASI) मेजर सिंह इस मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 299, 325, 111(3),पंजाब गौहत्या निषेध अधिनियम (Punjab Prohibition of Cow Slaughter Act) की धारा 8 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) की धारा 11 के तहत सख्त मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि अमृतसर में गौहत्या करने वाले मुख्य आरोपियों और यूपी में बैठे इस नेटवर्क के सरगनाओं को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -