HomeLifestyleWIPRO Employee की गई 5 साल पुरानी नौकरी, लोगों ने बढ़ाया हौंसला,...

WIPRO Employee की गई 5 साल पुरानी नौकरी, लोगों ने बढ़ाया हौंसला, बोले – ‘सब अच्छा होगा’

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: दिल्ली की आईटी प्रोफेशनल कंपनी WIPRO की एक इंपलॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला ने बताया कि एक नॉर्मल मीटिंग समझकर उसने एचआर के साथ कॉल ज्वाइन की थी लेकिन कुछ ही मिनट में उनको पता चला है कि उनकी साढ़े 5 साल की पुरानी नौकरी चली गई है।

अनुकृति की गई साढ़े 5 साल पुरानी नौकरी

विप्रो एआई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के रुप में काम करने वाले अनुकृति को अचानक से एचआर के साथ कॉल ज्वाइन की थी परंतु कुछ ही मिनट में उन्हें पता चला कि उनकी साढ़े 5 साल पुरानी नौकरी चली गई है।

विप्रो एलाई सॉल्यूशंस में मार्केटिंग और मार्केटिंग और कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर के रुप में काम करने वाले अनुकृति को अचानक से एचआर ने नौकरी से निकल जाने को लेकर कॉल किया है। इसके बाद वह इमोशनल हो गई है। उन्होंने अपनी इन भावनाओं का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि इस मुश्किल समय में भी उन्होंने हार मानने की जगह इसको भगवान का इशारा बताते हुए नई शुरुआत की बात कही। इसके बाद उनकी इस वीडियो से खुद को कनेक्ट कर रहे हैं और उन्हें इमोशनल रुप से मजबूत रहने को लेकर कमेंट कर रहे हैं।

साढ़े 5 साल की नौकरी गई

वायरल वीडियो में जो महिला दिख रही है उसका नाम अनुकृति विद्यार्थी है। अनुकृति दिल्ली में विप्रो एआई सॉल्यूशन में मार्केटिंग एंड कम्यूनिकेशन कोऑर्डिनेटर के पद पर काम कर रही थी। अनुकृति के अनुसार, 29 जून को उन्हें अपने मैनेजर और एचआर के साथ मीटिंग के लिए बुलाया गया था। उन्हें लगा कि यह एक नॉर्मल ऑफिस कॉल होगी लेकिन मीटिंग में उनको बताया गया कि उनका रोल अब कंपनी में नहीं रहेगा और उन्हें नौकरी छोड़नी होगी।

वीडियो में इमोशनल होकर अनुकृति ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि साढ़े 5 साल तक जिस कंपनी में काम किया है। वहां से इस तरह अचानक निकाल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब उन्हें नहीं पता आगे क्या होगा नई नौकरी मिलेगी या फिर वह अपना कोई काम शुरु करेगी।

अनुकृति ने यह भी कहा कि अब हर महीने मिलने वाली तय सैलरी नहीं होगी और फ्यूचर पूरी तरह से अनिश्चित है हालांकि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को पॉजिटिव नजरिए से भी देखने की कोशिश की है। वीडियो में यह आगे करती है कि शायद यह भगवान का इशारा है क्योंकि मुझे नहीं लगता है कि मैं खुद कभी यह नौकरी छोड़ पाती शायद भगवान कह रहे हैं कि अब यहां से निकलो बहुत हो गया है। अनुकृति का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद हजारों लोगों ने उन्हें हिम्मत बधाई है और अपने-अपने एक्सपीरियंस शेयर किया है।

यूजर ने शेयर किया अपना एक्सपीरियंस

अनुकृति का यह इमोशनल वीडियो देखकर कई यूजर्स अपने-अपने एक्सपीरियंस भी शेयर करने लगे हैं। एक ने एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘मेरी भी एक महीने पहले ऐसी ही सिचुएशन थी इसमें कोई शक नहीं कि भगवान यह आपके भले के लिए कर रहा है। आपको शुभकामनाएं’।

अन्य ने लिखा कि – ‘आपके साथ सब अच्छा होगा’।

एक ने लिखा कि – ‘अगर भगवान एक रास्ता बंद करता है तो भगवान हजार रास्ता खोलता है। टेंशन मत लो और हिम्मत मत हारो’।

 

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -