लुधियाना: थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आते बाबा थान सिंह चौक नजदीक देर रात एक फाइनेंस कारोबारी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। जुए के खेल में 82 लाख रुपए हारने के बाद मुख्य आरोपी संदीप लुधियाना और उसके साथियों ने फाइनेंस का काम करने वाले परमजीत सिंह रिंकू पर हमला कर दिया। आरोपियों ने न केवल कारोबारी के मुंह में पिस्टल ठूंसकर गोली मारने की धमकी दी, बल्कि लोहे की रॉड और हथियारों के बट से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया।
फिलहाल गंभीर रूप से घायल परमजीत सिंह का इलाज सीएमसी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पीड़ित का कहना है कि वह फाइनेंस का काम करता है। आरोप है कि देर रात करीब 12:30 बजे वहां जुआ चल रहा था। खेल के दौरान मुख्य आरोपी संदीप लुधियाना करीब 82 लाख रुपए हार गया। इतने भारी नुकसान के बाद पूरी तरह से आपा खो बैठे और बौखला गया। उसने अपनी पिस्टल निकाली और सीने में मुंह के अंदर ठूंस दी । इसके बाद उसके साथी नीरज, बब्बी, रवि मान और 6-7 अन्य गुर्गों ने मुझे घेर लिया।”
परमजीत के मुताबिक, आरोपी संदीप और उसके गुर्गों ने बिना किसी रहम के उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसकी टांगों पर वार किए और रिवॉल्वर के भारी बट से सिर पर हमला कर दिया। खून से लथपथ होकर जब परमजीत जमीन पर गिर पड़ा और अधमरा हो गया, तो सभी आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। परमजीत करीब डेढ़ घंटे तक लहूलुहान हालत में वहीं पड़ा रहा। रात करीब 2 बजे जब उसका एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा। कर्मचारी तुरंत उसे उठाकर सीएमसी अस्पताल ले गया।