फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज के कंडक्टर द्वारा महिला यात्रियों के साथ गलत व्यवहार करने की कई वीडियो सामने आ चुकी हैं। ताजा मामला फिरोजपुर शहर के बस स्टैंड से सामने आया है। जहां एक कंडक्टर द्वारा पुलिसकर्मी की मारपीट की गई है। जानकारी देते हुए एएसआई जसवंत सिंह ने बताया कि कल वह अपनी पत्नी को बस में बैठाने आया था। उसने जलालाबाद जाना था और जब वह वहां पहुंची तो वह बस से नीचे उतरने लगी तो कंडक्टर ने बस चला दी जिस कारण वह नीचे गिर गई और वह बस के पिछले टायर के नीचे आ सकती थी पर किस्मत से बचाव हो गया।
इसी दौरान जब वह वापिस आई तो उसने इस संबंध में बताया। जब दूसरे दिन वह कंडक्टर से बात करने के लिए बस स्टैंड पहुंचा तो पहले कंडक्टर और ड्राइवर ने उसके साथ गाली-गलौज की और बाद में उसके साथ मारपीट की गई। उसने मांग की है कि ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
