मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर में स्कूटी सवार 2 युवकों को लेकर हंगामा हुआ। आरोप लगाए है जा रहे हैकि युवक नशे में धुत्त है और वह घर के बाहर खड़ी उन्हें परेशान करने रहे है। जिसके बाद लड़की ने बदतमीजी करने को लेकर वीडियो बनाई और कहने लगे मां-बेटी घर के बाहर हम खड़े है और वह उन्हें परेशान कर रहे है। जिसके बाद लड़की ने पुलिस को बुलाने के लिए कहा तो लड़कों ने बात स्वीकार की और कहने लगे की पुलिस को बुला लो। वहीं लड़की का आरोप है कि सफेद रंग एक्टिवा सवार 2 युवक उसके घर के बाहर रूक गए और उससे गंदी बाते करने लगा और गालियां देने लगा।
लड़की ने कहा कि थाने मंडी की पुलिस को बुलाने की धमकी दी और कहने लगा तुम्हारे फोन से पुलिस देरी से आएगी, वह फोन कर लेता है और उसके फोन से जल्दी पुलिस आ जाएगी। लड़की ने कहाकि युवक दूसरे साथी को मुंह छिपाने से मना करने लगा। हमने कौन-सा कुछ गलत किया। लड़की ने आरोप लगाए है कि बाद में युवकों ने उसके परिजनों के साथ हाथापाई की और घटना स्थल से चले गए। लड़की ने कहाकि वह युवकों को पहले कभी नहीं मिली। आरोप है कि युवकों ने चाचा के साथ हाथापाई की और भाईयों के साथ गलत व्यवहार किया। लड़की ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए है। लड़की ने युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
