नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मारपीट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में स्थित एस के बीयर बार में उस वक्त हंगामा मच गया जब शराब पीने आए कुछ युवकों और बार कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग बार बंद होने के बाद में बार के अंदर शराब पीने की जिद कर रहे थे।
View this post on Instagram
तभी एक ग्राहक ने शराब के नशे में बार के अंदर उल्टी कर दी। जिसके बाद बार के अंदर उल्टी के बाद एक कर्मचारी ने सवाल उठाया कि आखिर इस गंदगी को साफ कौन करेगा? इस बात पर ग्राहक ने कहा कि वे सफाई के लिए पैसे दे देंगे। लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि बार के अंदर जमकर तोड़फोड़ की गई। वीडियो में बीयर बार में हंगामा होते हुए दिखई दे रहा है। लोग एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। घटना में लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। नागपुर के हुडकेश्वर में बीयर बार के भीतर हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद बार के कर्मचारियों ने नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।
