जालंधरः गेंहू की खरीद को लेकर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, सेंट्रल हलका इंचार्ज नीतिन कोहली मंडी, राजविंदर कौर थियाड़ा और दिनेश ढल्ल जायजा लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि आज मंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना आए, उसको लेकर मंडी में जांच की गई। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि मंडियों में गेंहू की खरीद के दौरान किसानों को जल्द पैसा नहीं मिलता था, लेकिन मान सरकार की अगुवाई में पहली बार 24 घंटों में किसानों को गेंहू की खरीद का मुआवजा मिल रहा है। ऐसे में आज 17 हजार मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है और उसके पैसे किसानों के खाते में डाले जा चुके है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पिछली बार 5.17 लाख मीट्रिक टन गेंहू की खरीद हुई थी और इस बार उम्मीद है कि पहले टीचे में 3 प्रतिशत अधिक गेंहू के अनुसार 5.30 लाख मीट्रिक टन होने की उम्मीद है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि किसानों द्वारा गेंहू मंडी में लाई जा रही है और उनकी पाई-पाई उनके खाते में 24 घंटे में उन्हें दी जा रही है। ऐसे में आज किसान भी खुश है।
इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा मंडी में पुख्ता प्रबंध किए गए, जल्द लिफ्टिंग का काम किया जाएगा। वहीं मंडियों में लेबर की परेशानी को लेकर कहा कि प्रशासन द्वारा लेबर के पुख्ता प्रंबंध किए गए है और बारदाने की भी मंडी में कोई कमी नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द सारी लिफ्टिंग की जाएगी। अधिकारी से बात की गई तो पता चला है कि 9 करोड़ की खरीदारी हो चुकी है और 28 करोड़ रुपए पहले ही अदा किए जा चुके है। ऐसे में डिपार्टमेंट को अंडवास पेमेंट की जा चुकी है। वहीं गेंहू में नमी को लेकर कहा कि उन्होंने जांच की है और मौसम खुलने के कारण कोई नमी नहीं मिली।
