क्योंकि उन्होने महिलाओ को राजनीती में आगे बढ़ने में कोई योगदान न देने की सोच उजागर कर दी है। इससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी है। अगर महिला विरोधी न होती तो अपना पक्ष साफ करती और महिला विधेयक को पास करवाने में अपनी भूमिका निभाती।
जय दत्ता ने कहा कि नारी के सम्मान में शिव सेना मैदान में। उन्होने कहा कि शिव सेना मातृ शक्ति का सदैव सम्मान करती आई है और भविष्य में भी करती रहेगी। उन्होने कहा कि शिव सेना शिंदे इस सारे घटनाक्रम का पुरजोर विरोध करती है। इस विधेयक में महिलाओ का सम्मान न करने वाले सबसे पहले अपने घर की महिलाओ का सम्मान करना शुरू करें।
