Girl in a jacket
HomeNationalबाजार में भीषण आग लगने से 6 दुकानें जलकर राख, देखें वीडियो

बाजार में भीषण आग लगने से 6 दुकानें जलकर राख, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मुख्य बाजार में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक के बाद एक 6 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा ली गई, नहीं तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। आग से अम्बिका नामदेव (चश्मा, बेल्ट, बैग), बल्लू कटारे (प्लास्टिक), राजेश अग्रवाल (जनरल स्टोर), रानू सौदागर (घड़ी, बेल्ट, चश्मा), इकबाल सौदागर (इलेक्ट्रॉनिक्स), अब्दुल रहमान (जूते-चप्पल) की दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ अतिरिक्त कोतवाली प्रभारी इंद्रपाल सरोज, उपजिलाधिकारी श्वेता साहू और सीओ जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। प्रशासन द्वारा पीड़ित दुकानदारों को जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही जा रही है। श्वेता साहू उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर ने बताया कि छह दुकान आग से जल गई हैं। जांच के निर्देश दिए गए हैं। आर्थिक सहायता दिलाए जाने का प्रयास किया जाएगा।

 

 

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -