चंडीगढ़: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा डिप्टी रेंजर, फॉरेस्टर एवं फॉरेस्ट गार्ड पदों के लिए पीएसटी का आयोजन 23 से 30 नवंबर 2026 तक करनाल में किया जाएगा। इन पदों के लिए पीएमटी में सफल कुल 16,424 अभ्यर्थी पीएसटी में शामिल होंगे, जिनमें 12,404 पुरुष और 4,020 महिला अभ्यर्थी हैं।
आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने पीएसटी स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला उपायुक्त एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोग के अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएसटी के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
करनाल के उपायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पीएसटी के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

