नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों कर्नाटक दौरे पर हैं। ऐसे में आज उन्होंने कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर भारतीय नौसेना की फ्रंटलाइन पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर में सफर किया। राष्ट्रपति की इस सैर के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी भी उनके साथ मौजूद रहे। राष्ट्रपति ने नौसैनिक वर्दी पहनकर पनडुब्बी में प्रवेश करने से पहले वहां मौजूद कर्मियों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
पनडुब्बी की यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्रपति बनी मुर्मू
पनडुब्बी की यात्रा करने वाली द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति बन गई है। उनसे पहले फरवरी 2006 में पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी की यात्रा का अनुभव लिया था। इसके साथ ही राष्ट्रपति मूर्मू कलवरी-क्लास सबमरीन पर यात्रा करने वाली पहली महिला राष्ट्राध्यक्ष बन गई हैं। वह पूर्व राष्ट्रपति एपीजे कलाम के बाद सबमरीन में यात्रा करने वाली दूसरी राष्ट्राध्यक्ष भी हैं। कलाम ने साल 2006 में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सबमरीन में यात्रा की थी।इससे पहले राष्ट्रपति ने इंडियन एयर फोर्स के दो एयरक्राफ्ट की उड़ान भरी थी। अप्रैल 2023 में उन्होंने असम के तेजपुर में एयर फोर्स स्टेशन पर सुखोई Su-30 MKI फाइटर जेट की ऐतिहासिक उड़ान भरी थी। एयरक्राफ्ट को 106 स्कवॉड्रन के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन नवीन कुमार ने उड़ाया था।President Droupadi Murmu embarked the Indian Navy’s indigenous Kalvari class submarine INS Vaghsheer at Karwar Naval Base, Karnataka. The President is undertaking a sortie on the Western Seaboard. Chief of Naval Staff Admiral Dinesh K. Tripathi is accompanying the Supreme… pic.twitter.com/8LWzOkc4Ut
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 28, 2025
