नई दिल्ली : पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। एमपी-एमएलए कोर्ट से उनके खिलाफ आचार संहिता मामले में ये वारंट जारी किया गया है। कोर्ट ने जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद रामपुर कोर्ट के वकील संदीप सक्सेना का बयान आया है। ये मामले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था। वकील संदीप सक्सेना ने कहा जया प्रदा के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कई बार गैर ज़मानती वारंट जारी किए जा चुके हैं।

परन्तु जया प्रदा अदालत में नहीं आई। अब तक जया प्रदा के खिलाफ 5 बार गैर ज़मानती वारंट जारी किया जा चुका है। आज जया प्रदा की तरफ से अधिवक्ता ने वारंट वापस लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था जिसे बहस के बाद खारिज कर दिया गया। उनके दोनों जमानतियों को भी गैर ज़मानती वारंट जारी किए गए हैं।
