Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaपंजाबः वारदात को अंजाम देकर भाग रहे 3 बदमाश काबू

पंजाबः वारदात को अंजाम देकर भाग रहे 3 बदमाश काबू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दुगरी इलाके में देर रात किसी वारदात को अंजाम देकर आ रहे 3 बदमाशों को पुलिस ने ट्रैप लगाकर काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त बदमाशों ने 3 दिन पहले डेयरी संचालक पर फायरिंग की थी। जिसके बाद आज उनके दुगरी इलाके में किसी वारदात को अंजाम आने की दोबारा सूचना मिली। इस दौरान पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीनों को समराला चौक पर काबू कर लिया।

वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक युवक का कहना है कि पुलिस ने जब इन बदमाशों को दबोचा तो बदमाशों ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को थप्पड़ मारा और उसकी पिस्टल नीचे गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बस से 2 युवक उतरे थे जिनके हाथों में भी पिस्टल थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को भी काबू कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कार बरामद की। 

वहीं एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि उन्होंने युवकों को समराला चौक से काबू किया है। यह आरोपी थाना दुगरी के किसी मामले में भागे हुए थे। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। मामला वेरीफाई करने के बाद कुछ कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बरामद कार को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बंद हो रही थी। इसके बाद पुलिस तीनों बदमाशों को अपनी कार में बैठाकर ले गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -