बिट्टू बोले- शोले फिल्म के एक सीन जैसा वडिंग का हुआ हाल
लुधियानाः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में टूट के आसार बढ़ गए है। एक और सासंद चरणजीत सिंह चन्नी पार्टी से नाराज चल रहे है और उन्होंने मोरिंडा आवास पर पार्टी के नेताओं की बैठक बुलाई है।
वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा गुपचुप दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान वह भाजपा के राज्यसभा सांसद तरूण चुघ के साथ नजर आए। मीडिया से बात करते हुए सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि अभी इतने भी बुरे दिन नहीं आए है। उन्होंने कहा कि यह नौबत नहीं आनी चाहिए थी। मीटिंग होने के बावजूद सेटिस्फाइड ना होना दुख की बात है।
उधर, भाजपा के राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने कांग्रेस में चल रही घमासान को लेकर कांग्रेस के पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर जमकर निशाने साधे। बिट्टू ने वडिंग के सीएम मान के साथ अच्छे संबंध का जिक्र किया। इस दौरान इंडी लाइंस के जिक्र में राजा वडिंग का नाम लिए बिना कहा कि जिसे पार्टी के सभी नेता कह रहे थे कि वह पार्टी को चुनाव जीता नहीं सकता। आज इंडी लाइंस ने उसी राजा वडिंग का प्रधान नियुक्त किया। दूसरी ओर कांग्रेस के सभी पूर्व विधायक को ज्ञात है कि चुनावों में पार्टी को वोट मिलना मुश्किल है।
वहीं शोले फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि फिल्म में असरानी कहते हैकि कुछ दाएं चले जाओ और कुछ बाएं चले जाओ, बाकी मेरे पीछे आ जाओ। बिट्टू ने कहा कि राजा वडिंग का आज उस फिल्म के सीन जैसा हाल हो गया।
वडिंग ने जब कहा कि बाकी मेरे पीछे आ जाओ और एक भी लीडर उनके पीछे खड़ा दिखाई नहीं दे रहा। राहुल गांधी की 21 नेताओं की लिस्ट को खारिज कर दिया। उन्होंने कहाकि मैंने पार्टी में रहकर हाईकमान का कभी विरोध नहीं किया और सवाल नहीं उठाए।
दरअसल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष न बनाए जाने से पूर्व सीएम और जालंधर सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने घर मोरिंडा में कांग्रेस नेताओं की इमरजेंसी मीटिंग बुला ली। इसमें 3 मौजूदा विधायक समेत 25 नेता शामिल हुए। नेताओं के आने का सिलसिला अभी जारी है।


