चंडीगढ़ः चंडीगढ़-मोहाली के मटौर बॉर्डर पर एक होमगार्ड जवान से मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक निहंग सिंह जवान को थप्पड़ मारता है और उससे गाली-गलौज कर रहा है। निहंग सिंह ने आरोप लगाया कि होमगार्ड जवान ने बेअदबी की है और वह शराब के नशे में धुत है।
होमगार्ड जवान की निहंग ने की पि टा ई, बे अ द बी करने का आ रो प#HomeGuard #NihangSingh #PunjabNews #Beadbi A pic.twitter.com/kPWazqxrt1
— Encounter News (@encounternews2) August 18, 2026
इस दौरान होमगार्ड जवान माफी मांगता है और उसे जाने देने के लिए कह रहा है लेकिन निहंग सिंह उसके मुंह पर थप्पड़ मारते दिखते है। होमगार्ड जवान की पहचान रविंदर के रूप में हुई है और वह चंडीगढ़ में तैनात है। वह मोहाली में रहने वाली अपनी बहन से मिलकर मोटरसाइकिल से चंडीगढ़ लौट रहा था। मटौर बॉर्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। वहीं पर निहंग ने जवान को घेरा।
जांच में होमगार्ड जवान के शराब के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले निहंग की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि निहंग कौमी इंसाफ मोर्चा का सदस्य है।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद होमगार्ड जवान की जांच करवाई गई। इसमें उसके शराब के नशे में होने की बात सामने नहीं आई। पुलिस का कहना है कि वह अपनी बहन से मिलकर आ रहा था। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि होमगार्ड जवान से मारपीट का मामला पुलिस के संज्ञान में है। मारपीट करने वाले निहंग की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

