Girl in a jacket
HomeHimachalUnaसर्वत्र कुटलैहड़ के विकास का संकल्प लेकर बढ़ रहा हूं आगे, जरूरतमंदों...

सर्वत्र कुटलैहड़ के विकास का संकल्प लेकर बढ़ रहा हूं आगे, जरूरतमंदों की सेवा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता:विवेक शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ के त्यासर के बीमार महिला को दी व्हील चेयर, जाना हालचाल

ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा लगातार जनसेवा और क्षेत्र विकास को अपना मुख्य ध्येय बनाकर कार्य कर रहे हैं। मेरा ध्येय मेरा अभियान सर्वत्र कुटलैहड़ का विकास” के संकल्प के साथ विधायक विवेक शर्मा क्षेत्र के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे विनोद कुमार सुपुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव त्यासर, लठियाणी को व्हील चेयर भेंट कर मानवीय संवेदनाओं का परिचय दिया।

जानकारी के अनुसार विनोद कुमार पिछले काफी समय से बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। परिवार की स्थिति को देखते हुए विधायक विवेक शर्मा ने तुरंत सहायता उपलब्ध करवाते हुए व्हील चेयर प्रदान की, ताकि उन्हें दैनिक जीवन में सुविधा मिल सके। इस दौरान विधायक ने परिवार का हालचाल भी जाना और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ही उनका परिवार है और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाना और जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर एवं असहाय लोगों की मदद के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे। विनोद कुमार और उनके परिवार ने विधायक विवेक शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्हील चेयर मिलने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने भी विधायक द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विवेक शर्मा लगातार क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और उनका समाधान करवाने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक विवेक शर्मा का यह सेवा भाव अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का विषय है। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विवेक मिंका महिंद्र सिंह सत्या देवी के अलावा अन्य मौजूद रहे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -