HomeHimachalUnaलोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे पिपलू मेले का शुभारंभ

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह करेंगे पिपलू मेले का शुभारंभ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

24 से 26 जून तक होंगे धार्मिक, सांस्कृतिक और खेल आयोजन, बंगाणा में निकलेगी भव्य शोभायात्रा

ऊना : लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 24 जून को जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का शुभारंभ करेंगे। निर्जला एकादशी के अवसर पर 24 से 26 जून तक भगवान नरसिंह देव मंदिर, पिपलू में आयोजित होने वाले इस मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले के तहत 26 जून को बंगाणा के भलेत में कुटलैहड़ महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

उपमंडलाधिकारी (ना.) बंगाणा एवं मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल ने बताया कि मेले के शुभारंभ अवसर पर 24 जून को सुबह 10 बजे बंगाणा में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शामिल होंगे। इसके उपरांत वे पिपलू स्थित भगवान नरसिंह देव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं ध्वजारोहण की रस्म के साथ जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेला-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर गगरेट के विधायक राकेश कालिया और कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि मेले में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्थानीय एवं उभरती प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां तथा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। 24 जून को प्रसिद्ध लोक गायक काकू राम ठाकुर, 25 जून को सुप्रसिद्ध गायक कुमार साहिल और सुनील मस्ती तथा 26 जून को हिमाचली गायक इंशांत भारद्वाज और मोहित गर्ग अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं, 26 जून की सायं बंगाणा के भलेत में आयोजित कुटलैहड़ महोत्सव में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू और नाटी गायक कुलदीप शर्मा दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में मेले में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है तथा इसे और अधिक भव्य एवं आकर्षक स्वरूप प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -