HomeNationalमंगेतर ने ही प्रेमी से करवाया कारोबारी की हत्या, शादी से नहीं...

मंगेतर ने ही प्रेमी से करवाया कारोबारी की हत्या, शादी से नहीं थी खुश, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे स्थित ऐतिहासिक लोहगढ़ किले में 18 जून को कोई ट्रैकिंग हादसा पेश नहीं आया था, यह एक सोची समझी साजिश थी। आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक युवक और युवती का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी मंगेतर को बर्थ-डे का गाड़ी में सप्रराइज देता है। उन कप्पल की जल्द शादी होने वाली थी लेकिन मंगेतर ने अपने कॉलेज बॉयफ्रेड के साथ मिलकर युवक की हत्या करवा दी।

जानकारी के अनुसार केतन और सिया की सगाई इसी साल फरवरी में हुई थी। आगामी नवंबर में राजस्थान के उदयपुर के एक पैलेस में उनकी शाही शादी होनी तय थी। दोनों प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए बाली (Bali) जाने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर केतन का पासपोर्ट रहस्यमय तरीके से गायब हो गया और ट्रिप रद्द हो गई।

इस दौरान केतन की बहन संजना से पूछताछ में पता चला कि सिया लगातार केतन पर लोहगढ़ किले चलने का दबाव बना रही थी। वह 31 मई को केतन को वहां ले गई। इसके बाद 4 जून को उसने फिर जिद की, लेकिन केतन की मां ने मना कर दिया। 14 जून को सिया दोबारा केतन को लोहगढ़ ले गई और वहां उसे खाई में धकेलने की पहली कोशिश की। उस वक्त केतन एक झाड़ी के सहारे लटक कर बच गए। जब केतन ने पूछा कि धक्का क्यों दिया, तो सिया ने ‘सांप-सांप’ का झूठा शोर मचा दिया और यह जताने की कोशिश की कि उसने तो केतन की जान बचाई है। इसके चार दिन बाद, 18 जून को उसने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर अपने मंसूबे को अंजाम दे दिया।

मामले की गुत्थी पुलिस ने टिकट काउंटर पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे ने सुलझाई। कैमरे के फुटेज में 33 डिग्री सेल्सियस की चिलचिलाती गर्मी में एक युवक हुडी पहने हुए केतन और उसकी मंगेतर का पीछा करता दिखा। इस दौरान पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ी तो मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

शुरुआत में आरोपी सिया ने केतन के परिवार को गुमराह करते बताया था कि ट्रैकिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह खाई में गिर गए। लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने इसे सामान्य एक्सीडेंट मानकर मामला दर्ज किया था। चूंकि परिवार गहरे सदमे में था, इसलिए पुलिस ने तुरंत ज्यादा पूछताछ नहीं की। लेकिन जांच के दौरान केतन के चाचा ने पुलिस को एक अहम सुराग दिया। उन्होंने बताया कि सिया इस शादी को लेकर खुश नहीं थी और उसने एक बार शादी को एक साल के लिए टालने की बात भी कही थी।

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने सिया की कॉल डिटेल (CDR) और डिजिटल डेटा का विश्लेषण किया। इसमें सिया और चेतन चौधरी के बीच एक लंबे अरसे से बातचीत के सुराग मिले। दोनों के बीच हजारों फोन कॉल्स हुई थीं, जिनमें कई कॉल्स घंटों तक चली थीं। पुलिस ने चेतन के सोशल मीडिया प्रोफाइल से उसकी तस्वीरें निकालीं और उनका मिलान सीसीटीवी में दिखे ‘हुडी वाले युवक’ के बॉडी स्ट्रक्चर से किया, जो बिल्कुल सटीक बैठा।

लोकल क्राइम ब्रांच ने चेतन को हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूछताछ की, तो पूरी साजिश की परतें उधड़ गईं। पुलिस ने चेतन से पूछा कि अगर वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे तो उन्होंने भागकर शादी क्यों नहीं की, केतन की जान क्यों ली? इस पर चेतन ने चौंकाने वाला खुलासा करते बताया कि सिया सगाई तोड़कर भागना नहीं चाहती थी, क्योंकि उसका मानना था कि ऐसा करने से समाज में उसके परिवार की बहुत बदनामी होगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -