नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित सिविल इन्वेस्टिचर सेरमेनी-11 में साल 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किया है। समारोह में उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मानित किया गया है। भारत सरकार ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म विभूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं। समारोह के दूसरे चरण में कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया है।
डॉ. एसकेएम मैलानंदन
प्रसिद्ध समाजसेवी और उद्यमी डॉ. एसकेएम मैलानंदन को सामाजिक कार्यों के लिए पद्म भूषण प्रदान किया गया है। उन्होंने किसानों के कल्याण, ग्रामीण रोजगार सूजन और योग-ध्यान के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। विश्व समुदाय सेवा केंद्र के जरिए से उन्होंने भारत और विदेशों में हजारों केंद्र स्थापित किए हैं।
अल्का याज्ञनिक
भारतीय संगीत जगत की प्रसिद्ध गायिका अलका याज्ञनिक को कला क्षेत्र में उनके शानदार योगदान के लिए पद्म भूषण प्रदान किया गया है। चार दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में हजारों गीत गाए हुए हैं। उनकी मधुर आवाज और यादगार गीतों ने उन्हें भारतीय फिल्म संगीत की सबसे लोकप्रिय गायिकाओं में शामिल किया है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्रीमती अलका यागनिक को कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया। पार्श्व गायिका श्रीमती अलका यागनिक ने चार दशकों से अधिक की गायन यात्रा में अपने मधुर स्वर, कलात्मक उत्कृष्टता और निरंतर समर्पण से भारतीय फिल्म संगीत को… pic.twitter.com/bKDOjo9l6u
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 23, 2026
आर माधवन
द्रौपदी मुर्मू ने आर. माधवन रंगनाथन को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म से सम्मानित किया है। आर. माधवन ने तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने लेखक निर्माता और निर्देशक के रुप में भी काम किया है। उनके निर्देशन में बनी हुई फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त किया है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री माधवन रंगनाथन को कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। श्री माधवन ने तमिल, हिंदी और अन्य भाषाओं में 75 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए, उन्होंने लेखक, निर्माता… pic.twitter.com/JlvrEZg7Gk
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 23, 2026
सतीश शाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने सतीश शाह को मरने के बाद कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया है। शाह रंगमंच, टेलीविजन और सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक थे। वो अपनी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग, बहुमुखी प्रतिभा और गहरे मानवीय भावों के प्रदर्शन के लिए जाने जाते थे। चार दशकों से अधिक के करियर में वो हर आयु वर्ग के पसंदीदा कलाकार बन गए थे। अभिनय के अलावा शाह युवा कलाकारों के लिए मार्गदर्शक भी रहे तथा मुंबई में रंगमंच और रचनात्मक कलाओं को एक्टिव रुप से समर्थन किया है।
रोहित शर्मा
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मु ने श्री रोहित गुरुनाथ शर्मा को खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया है। रोहित शर्मा एक जाने माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान है। शर्मा से आईसीसी पुरुष T20 विश्व कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का विश्व रिकॉर्ड इनके नाम दर्ज है। श्री शर्मा क्रिकेट इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने एक दिवसीय प्रारुप में तीन दोहरे शतक बनाए हैं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने श्री रोहित गुरुनाथ शर्मा को खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। श्री रोहित शर्मा एक जाने माने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं। श्री शर्मा ने आईसीसी पुरुष T20… pic.twitter.com/JQ6iC1oyfb
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 23, 2026
सरदार इंदरजीत सिंह सिद्धू
इसके अलावा सरदार इंदरजीत सिंह सिद्धू को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया है। पंजाब पुलिस के एक पूर्व अधिकारी है। इन्हें झाड़ू योद्धा के रुप में जाना जाता है। श्री सिदधू ने नागरिक जिम्मेदारी और स्वच्छता में विश्वास करते हुए चंडीगढ़ में सार्वजनिक स्थानों के अनुरक्षण के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। लगभग तीन दशकों से, श्री सिद्धू स्वेच्छा से पार्को, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर रहे हैं। बेहतर स्वच्छता के लिए उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रेरित किया है। दूसरों के लिए उदाहरण पेश किया है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सरदार इंदरजीत सिंह सिद्धू को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया। वे पंजाब पुलिस के एक पूर्व अधिकारी हैं, जिन्हें ‘झाड़ू योद्धा’ के रूप में जाना जाता है। श्री सिद्धू ने नागरिक जिम्मेदारी और स्वच्छता में… pic.twitter.com/4w0WhsH5fb
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 23, 2026
