AdvertisementPunjab Government
Unaसिद्ध पीठ माता नैनादेवी के दरबार में विधायक विवेक शर्मा ने नवाया...

सिद्ध पीठ माता नैनादेवी के दरबार में विधायक विवेक शर्मा ने नवाया शीश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कुटलैहड़ की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना, मंदिर में हवन-यज्ञ कर माता रानी का लिया आशीर्वाद

ऊना: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं कुटलैहड़ विधान सभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माता श्री नैनादेवी के दरबार में शीश नवाकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन-यज्ञ में भाग लिया तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। माता रानी के दरबार में पहुंचकर विधायक ने प्रदेश की सुख-शांति और जनकल्याण की कामना भी की।

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की पवित्र भूमि है। यहां स्थित शक्तिपीठों और प्राचीन मंदिरों के प्रति प्रदेश वासियों के साथ-साथ देशभर के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। माता श्री नैनादेवी का दरबार लाखों श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केंद्र है, जहां भक्त माता रानी के दर्शन कर सुख- शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने से मन को शांति मिलती है और समाज व जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।

मंदिरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रयासरत

विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य कर रही है। मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, व्यवस्थाओं और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना आवश्यक है, ताकि हिमाचल प्रदेश की धार्मिक पहचान और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ न केवल धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, बल्कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत के प्रतीक भी हैं।

इन धार्मिक स्थलों पर देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं को भी बल मिलता है। ऐसे में मंदिरों में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका हमेशा प्रयास रहता है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि और विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाए। उन्होंने माता रानी से प्रार्थना की क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे, प्रत्येक परिवार सुखी रहे और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।

विधायक विवेक शर्मा ने माता श्री नैनादेवी के चरणों में प्रदेश वासियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा, विकास और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने माता रानी से समस्त हिमाचल प्रदेश पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों...

गगरेट में बैंक के पास कार की टक्कर से व्यक्ति घायल, चालक पर मामला दर्ज

ऊना: गगरेट में एचडीएफसी बैंक के पास एक कार...

नालागढ़ के डाढ़ी भोला में बच्चों ने धूमधाम से मनाया दशहरा

विधायक हरदीप बाबा ने बढ़ाया बच्चों का हौसला नालागढ़: नालागढ़ के आकाश नगर डाढ़ी भोला पीर स्थान में बालक दशहरा...

पक्का परोह में कार से टकराई बाइक, चालक घायल

ऊना: अंब थाना क्षेत्र के पक्का परोह में बाइक और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक घायल हो गया।...

छपरोह में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना: चिंतपूर्णी थाना क्षेत्र के छपरोह गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ कथित तौर पर...

Jalandhar News: Raju Sweets पर सेहत विभाग की दबिश, काटा चालान, देखें वीडियो

1.25 क्विंटल बदबूदार मिठाई की नष्ट, भरे सैंपल जालंधर: त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फ़ूड सेफ्टी विभाग ने मिठाई विक्रेताओं...