फगवाड़ाः शुगर मिल चौक पर एक साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क पार करते समय कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी ईलाज दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलबाग सिंह निवासी बाबा गदियां फगवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मिला के अनुसार एक बुजुर्ग साइकिल पर सवार होकर शुगर मिल चौक से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। और मौके से फरार हो गया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत उपचार के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बुजुर्ग दिलबाग की इलाज के दौरान सिविल अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद चौक पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह प्रभावित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और यातायात को सुचारु कराने के साथ-साथ जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
