Encounter India
HomePunjabJalandharJalandhar News: गिरफ्तार फर्जी IPS अफसर को लेकर हुए खुलासे, सोशल मीडिया...

Jalandhar News: गिरफ्तार फर्जी IPS अफसर को लेकर हुए खुलासे, सोशल मीडिया पर दोस्ती कर की शादी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शाहकोट पुलिस ने फर्जी IPS अधिकारी बनकर ठगी करने वाले अनमोल रत्न के बारे में कई खुलासे किए। पुलिस ने आरोपी सहित उसकी पत्नी मनदीप कौर, पिता बलजीत को गिरफ्तार किया है जबकि साला अभी फरार है। आरोपी को उसकी फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा। वह 10वीं क्लास तक पढ़ा है। इसने 3 साल पहले अनाथ लड़की से शादी की। इसके बाद 2 साल की बच्ची को लेकर पत्नी छोड़कर चली गई। मिली जानकारी के अनुसार जल्दी अमीर बनने के चक्कर में 30 वर्षीय अनमोल ने अपने परिवार को भी नहीं छोड़ा। दरअसल, फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले ठग ने ठगी का ऐसा जाल बुना जिसमें अपने पिता, पत्नी और साले-साली को भी फंसा लिया।

पत्नी के जाने के बाद आरोपी इंस्टा पर जालंधर की रहने वाली मनदीप कौर के टच में आया। उसने खुद को IPS बताया। इससे प्रभावित होकर मनदीप उसके चक्कर में आ गई। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। वह भी ठगी में साथ देने लगी। उसने पुलिस की वर्दी में पत्नी की प्रोफाइल बनाई और इसके फोटोज साली के साथ भी शेयर करने लगा। उसने साली से भर्ती के नाम पर 15 लाख रुपए ठग लिए। 16 लाख रुपए 3 अन्य लोगों से ठगे। ठगी के पैसों से उनसे आलीशान कोठी खरीदी। शोरूम खोला। साली की शिकायत पर पुलिस ने उसे पकड़ा। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि अनमोल रत्न 10वीं क्लास तक ही पढ़ा है। उसके रहन-सहन और बात करने का तरीका तक IPS वाला सीख लिया था। इससे वो अपनी बातों से आसानी से लोगों को प्रभावित कर लेता। आरोपी अनमोल रत्न ने 2024 के करीब फतेहगढ़ साहिब के ही किसी गुरुद्वारा में रह रही अनाथ लड़की से शादी की।

इसके बाद उसके घर बेटी ने जन्म लिया। अनमोल रत्न की हरकतों और ठगी वाले रवैए से परेशान होकर पत्नी 2 महीने की बच्ची को लेकर चली गई। पत्नी के छोड़कर जाने के बाद अनमोल ने इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया। इसमें प्रोफाइल में IPS एड किया। करीब 2 साल पहले शाहकोट के गांव बाउपुर की लड़की मनदीप कौर को फॉलो किया और दोनों की आपस में बात होने लगी। इसने मनदीप को फर्जी आईडी कार्ड भेजा। लव मैरिज की, शाहकोट में रहने लगे: दोस्ती जब प्यार में बदली तो दोनों मिलने लगे। इसके बाद अनमोल ने मनदीप से शादी करने की बात घर पर बताई तो पिता नहीं माने। मनदीप के परिवार वाले भी शादी के लिए नहीं माने। करीब 1 साल पहले दोनों ने लव मैरिज करवा ली और शाहकोट में रहने लगे। पूछताछ में पता चला है कि खुद को IPS अधिकारी स्थापित करने के लिए अनमोल दीप अखबारों से पुलिस कार्रवाई की न्यूज ढूंढता। इसके बाद इन कटिंग को एडिड करता और कार्रवाई में खुद का नाम लिख लेता। अपना फोटो भी लगा लेता।

इसके बाद इन कटिंग को सोशल मीडिया पर शेयर कर देता ताकि लोगों को लगे कि वह IPS अधिकारी है। शादी के बाद भी अनमोल ने पत्नी को अपनी ठगी की भनक नहीं लगने दी। रोज तैयार होकर ऑफिस के लिए जाने लगा। शादी के करीब 2 महीने में ही पत्नी को अमनमोल रत्न पर शक हो गया। इसके बाद उसने भी अपना सच पत्नी को बता दिया और उसे ठगी में साथ देने के लिए मना लिया। पूछताछ में मनदीप ने भी माना कि शादी के बाद फर्जी IPS होने का पता चला। लेकिन वह उससे प्यार करने लग गई थी। जिससे चलते उसे छोड़ नहीं पाई। जीजा की हरकतों पर साली रवीन को शक हुआ तो उसने बहन को बताया और सच सामने आ गया। इसके बाद रवीन ने थाना शाहकोट में अनमोल रत्न के खिलाफ ठगी की शिकायत दे दी। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो वह भागकर हुजूर साहिब चला गया। जहां से मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने उसे पकड़ा।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement - Encounter India

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -