Breaking NewsPunjab News: England में पंजाब की बेटी की हत्या, चाकू से किए...

Punjab News: England में पंजाब की बेटी की हत्या, चाकू से किए वार, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतस​रः पंजाब के तरनतारन की युवती की इंग्लैंड में हत्या कर देने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवती दो साल पहले स्टूडेंट वीजा पर हायर एजुकेशन के लिए यूके में गई थी। पिता ने जमीन बेचकर बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी बेटी की हत्या कर दी जाएगी।

किरनदीप कौर (24) ने अपनी पढ़ाई कर अब वर्क वीजा प्राप्त कर लिया था। वह अब नौकरी कर रही थी। युवती की हत्या के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो चाकू लेकर जाता हुआ दिख रहा है। ये वीडियो घर के गेट के कैमरे में कैद हुआ। इस घटना से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। उधर, ब्रिटिश पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

परिजनों के अनुसार रविवार सुबह किरनदीप अपने कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर कथित तौर पर कमरे में घुसा और धारदार हथियार से उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित की मां ने कहा कि हमारी बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगाई कि बेटी का शव भारत में लाया जाए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।

पिता सुखदेव सिंह और माता बलजीत कौर ने भारत सरकार और विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने की व्यवस्था की जाए, ताकि उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में किया जा सके। परिवार ने इस संबंध में प्रशासन से भी मदद की मांग की है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को...

Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 60 हजार की नगदी और 9 पिस्तौल सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस...

विक्रमादित्य सिंह ने तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 में प्रदेश की सतत शहरी विकास पहलों पर प्रस्तुति दी

शिमला: शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मुंबई में आयोजित तीसरे वर्ल्ड मेयर्स फोरम समिट-2026 को संबोधित करते हुए...

Punjab News: टला बड़ा हादसा, पिलर रखकर ट्रेन को डिरेल करने की साजिश नाकाम

लुधियानाः फतेहगढ़ साहिब जिले में बड़े रेल हादसे को अंजाम देने की साजिश समय रहते गार्ड की सतर्कता से...

केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों के 40 वर्ष पूरे होने के बाद राज्य को मिलेगी 50% फ्री बिजली रॉयल्टी

शिमला: हिमाचल प्रदेश की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य...