AdvertisementPunjab Government
Nationalमंदबुद्धि भाई की गला दबाकर हत्या, हाईवे किनारे बने गड्ढे में फैका...

मंदबुद्धि भाई की गला दबाकर हत्या, हाईवे किनारे बने गड्ढे में फैका शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चूरूः भाइयों के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है जहां, छोटे ने बड़े भाई की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में शव को हाईवे किनारे गड्‌ढे में डालकर दबा दिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

जानकारी देते एसपी जय यादव ने बताया कि रतननगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-52 पर सिंगापुर हब के पास 21 दिसंबर को युवक का शव मिला था। 23 दिसंबर को युवक की पहचान झुंझुनूं के बिसाऊ थाना इलाके के धीरासर गांव निवासी विकास मेघवाल (25) के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम में इस बात का खुलासा हुआ था कि युवक की हत्या रस्सी से गला दबाकर की गई है। पुलिस ने हाईवे, रतननगर और बिसाऊ में 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

इसमें विकास मेघवाल के साथ उसका छोटा भाई अंकित मेघवाल (20) नजर आया। इसके साथ ही पता चला कि अंकित बदमाश प्रवृत्ति का है। शक के आधार पर पुलिस ने अंकित को पूछताछ के लिए बुलाया। वह पहले पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर सामने आया कि विकास मेघवाल मंदबुद्धि था। वह कई बार घर पर बिना बताए निकल जाता था। भाई की देखभाल करने में काफी परेशानी होती थी।

दूसरी ओर विकास की मां भी दिव्यांग है। पिता की विदेश में पहले ही मौत हो चुकी थी। इसलिए मंदबुद्धि बड़े भाई की देखभाल से परेशान होकर अंकित ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया। एसपी यादव ने बताया कि मामले में एक नाबालिग की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई, जिसको लेकर जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय...

Punjab News: आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत

गुरदासपुर: बहरामपुर इलाके के संदर गांव में एक दुखद...

Parvinder Jhota murder case: पीड़ित परिवार ने की प्रेस कांफ्रेंस, झोटा को शहीद का दर्जा देने की मांग, देखें वीडियो

बठिंडाः मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में इंसाफ की...

धर्मपुर पंचायत में कृषि विभाग ‘आत्मा परियोजना’ के तहत मनाया गया महिला किसान दिवस

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना के हरोली ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत धर्मपुर में आज 15 अक्टूबर को...

स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल के खिलाड़ी दियुतित का अंडर-19 राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बनाई राष्ट्रीय टीम में जगह ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना के होनहार...

परविंदर झोटा हत्या मामले को लेकर सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, स्थिति बनी तनावपूर्ण, देखें वीडियो

मानसाः परविंदर झोटा के शव को मानसा के सिविल अस्पताल में रखा गया है। शव अस्पताल में रखे जाने...