Girl in a jacket
HomeHimachalऊना में भीषण अग्निकांड, प्रवासी मजदूरों की 40 झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल...

ऊना में भीषण अग्निकांड, प्रवासी मजदूरों की 40 झुग्गियां जलकर राख, बाल-बाल लोगों की जान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के पुराना होशियारपुर रोड पर प्रवासी मजदूरों की करीब 40 झुग्गियों में भीषण आग लग गई। जिस में कोई जानी नुक्सान तो नहीं हुआ, लेकिन कई परिवार बेघर हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर आग पर काबू पाया, फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिला ऊना में वढती गर्मी के चलते इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। लेकिन कई परिवारों का आशियाना और उनका सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी भयंकर थी कि कुछ ही पलों में दूर-दूर तक पूरा आसमान काले धुएं से भर गया, घने धुएं के गुबार कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहे थे। हालात इतने भयावह हो गए कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के साथ-साथ अपने जरूरी सामान को निकालकर भागते हुए नजर आए।
घटना के समय अधिकांश प्रवासी मजदूर अपने-अपने काम पर गए हुए थे।जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली, वे भागते हुए मौके पर पहुंचे और अपने-अपने स्तर पर सामान बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और भारी नुक्सान हुआ, जिस का मूल्यांकन राजस्व विभाग द्वारा किया जा रहा है। वहीं आग लगने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -