HomeHimachalUnaमुख्यमंत्री की पहल पर 26 जून को 'एंटी चिट्टा डे', ऊना में...

मुख्यमंत्री की पहल पर 26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’, ऊना में भी होंगे विशेष कार्यक्रम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना, सुशील पंडित : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश में 26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’ के रूप में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशे, विशेषकर चिट्टे के बढ़ते खतरे के प्रति लोगों खासकर युवाओं को जागरूक करने तथा नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इसी क्रम में ऊना जिले में भी नशे के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय परिसर में 26 जून को प्रातः 11 बजे एंटी चिट्टा शपथ कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी नशे के खिलाफ शपथ लेकर समाज से चिट्टे एवं अन्य मादक पदार्थों के उन्मूलन का सामूहिक संकल्प लेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए एंटी चिट्टा अभियान छेड़ा है और इस पर’ जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर बल दे रहे हैं और इस सामाजिक बुराई के खिलाफ व्यापक जनभागीदारी को समय की आवश्यकता बता चुके हैं। पहली बार आयोजित किए जा रहे ‘एंटी चिट्टा डे’ का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार करना तथा नशे के खिलाफ जनसहभागिता को और सुदृढ़ बनाना है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -