HomePunjabAmritsarजालंधरः मां और बेटी की हत्या के मामले में कुख्यात गैंगस्टर हथियारों...

जालंधरः मां और बेटी की हत्या के मामले में कुख्यात गैंगस्टर हथियारों सहित गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: काउंटर इंटेलिजेंस-जालंधर ने कुख्यात गैंगस्टर करणजीत सिंह उर्फ जस्सा हप्पोवाल को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से दो पिस्तौल भी बरामद हुए हैं। जस्सा हप्पोवाल विदेश स्थित गैंगस्टर सोनू खत्री का गुर्गा है। इसकी जानकारी डीजीपी गौरव यादव ट्वीट कर दी है। जस्सा हप्पोवाल हत्या के 6 मामलों में वांछित था, जिसमें जालंधर ग्रामीण के गांव भोजोवाल में मां और बेटी की सनसनीखेज दोहरी हत्या और अन्य जघन्य अपराध शामिल थे। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अनुसार पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बता दें कि 17 अक्तूबर को थाना पतारा के अधीन आते भोजोवाल में दो बाइक सवार युवकों ने मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद पेट्रोल छिड़ककर शव जला दिए थे। इस दौरान कहा गया था कि यह वारदात अमेरिका में रह रहे दामाद ने करवाई है। मृतकों की पहचान अमर नगर की रहने वाली रंजीत कौर (मां) और प्रीति (बेटी) के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने प्रीति के पति जस्सा, रंधावा मसंदा के रहने वाले शूटर जस्सा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपी जस्सा पत्नी प्रीति के चरित्र पर शक करता था। इसलिए उसने प्रीति को मरवाने के लिए शूटरों को सुपारी दी। उस दौरान प्रीति के पिता जगतार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब 4 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से प्रीति और उसके पति के बीच विवाद चल रहा था। दोनों अलग-अलग ही रह रहे थे।​ उनका एक बच्चा भी है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -