Haryana Govtहरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आई तेजी

हरियाणा में प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में आई तेजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रगति और प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप की उच्चस्तरीय बैठक में राज्य की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मेट्रो रेल, औद्योगिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाओं और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी परियोजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी दी गई। रस्तोगी ने सभी परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय में पूरा करने के लिए सम्बन्धित विभागों, जिला प्रशासन, केंद्र सरकार के मंत्रालयों और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि 5,452.72 करोड़ रुपये की गुरुग्राम मेट्रो परियोजना निर्धारित योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है। मिलेनियम सिटी सेंटर को साइबर सिटी से जोड़ने के साथ-साथ परियोजना का विस्तार द्वारका एक्सप्रेसवे तक किया जाएगा। बैठक में 1,646.43 करोड़ रुपये की एम्स माजरा, रेवाड़ी परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। रेवाड़ी के उपायुक्त ने बताया कि सड़क एवं रेल ओवरब्रिज कनेक्टिविटी के लिए 236 करोड़ रुपये की तकनीकी स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है तथा 169 करोड़ रुपये की निविदा सूचना (एनआईटी) तैयार कर ली गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

कपिल शर्मा के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः आरसीएमपी ने 2 आरोपियों को किया काबू

ओटावाः कनाडा में पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा...

Punjab News: सुसाइड केस में नया मोड़, मां बोली- लड़की के परिवार ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती...

झोटा हत्याकांडः एक्शन कमेटी और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा, देखें वीडियो

मानसाः नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर...

Jalandhar News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना गोराया के गांव ढेसियां ​​काहनन के...

कपिल शर्मा के रेस्तरां पर फायरिंग करने का मामलाः आरसीएमपी ने 2 आरोपियों को किया काबू

ओटावाः कनाडा में पुलिस ने हास्य कलाकार कपिल शर्मा के रेस्तरां पर पिछले साल हुई गोलीबारी के मामले में...

Punjab News: सुसाइड केस में नया मोड़, मां बोली- लड़की के परिवार ने रची थी साजिश, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में बॉयफ्रेंड पर हमले से नाराज युवती (रायना धीर) के सुसाइड मामले में अब एक नया मोड़...

झोटा हत्याकांडः एक्शन कमेटी और परिवार अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटा, देखें वीडियो

मानसाः नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक दवा की...

Jalandhar News: सड़क हादसे में 17 वर्षीय नौजवान की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना गोराया के गांव ढेसियां ​​काहनन के 17 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत का दुखद...