चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब (श्री दरबार साहिब) पहुंचकर माथा टेका और गुरु घर में अपनी श्रद्धा एवं आस्था प्रकट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु साहिब के चरणों में नमन करते हुए देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को अपनाते हुए हम सभी को मानवता, सेवा, समानता, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलना चाहिए।

