Haryana Govtअधिकारी CM Announcements को पूरा करने में लाएं तेजी: CM Saini

अधिकारी CM Announcements को पूरा करने में लाएं तेजी: CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियों एवं अन्य कार्यक्रमों के दौरान की गई मुख्यमंत्री घोषणाओं के तहत विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयावधि में पूरे करवाए जाएं ताकि जनता को इनका समुचित लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में संबंधित विभागों और विधायकों के बीच बेहतर समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से विधायकों के साथ घोषणाओं की प्रगति का आकलन किया जा रहा है, ताकि लंबित विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके और उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं का समाधान सुनिश्चित हो।

विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित रैलियों के दौरान की जाने वाली घोषणाओं के लिए पहले से ही संबंधित विभागों से इनकी व्यवहारिकता के संबंध में सहमति ले ली जाती है, इसके बावजूद यदि भूमि की अनुपलब्धता सहित अन्य किसी कारण से घोषणा को पूरा करने के लिए क्रियान्वयन संभव नहीं हो पाता तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

बैठक के उपरांत 17 मेजों पर विभागवार गोलमेज चर्चाएं आयोजित की गईं। इस दौरान विधायकों ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की वर्तमान स्थिति, क्रियान्वयन में आ रही कठिनाइयों और आगामी आवश्यक कार्रवाई पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM Saini ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को...

हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा)...

चुनावों के लिए संबंधित क्षेत्रों में 28 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

चंडीगढ़: नगरपालिका इकाइयों के आम/उप-चुनाव, 2026, नगर निगम पटियाला...

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर CM Saini ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन...

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा नेता दीप सैनी के आवास पर पहुंचकर जताया शोक

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता दीप सैनी के पिता पूर्व सरपंच...

हरियाणा अनुबंध कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा के सम्बन्ध में संस्थाओं की पहचान के लिए समिति का पुनर्गठन

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 और नियम, 2025 के दायरे में शामिल की...

चुनावों के लिए संबंधित क्षेत्रों में 28 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

चंडीगढ़: नगरपालिका इकाइयों के आम/उप-चुनाव, 2026, नगर निगम पटियाला के 30 वार्डों; नगर परिषद बाघा पुराना के 15 वार्डों...